गुरुवार, 11 मार्च 2021

खंडवा में तापमान 39.1 डिग्री:ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर में हल्की बारिश की संभावना, भोपाल में भी छा सकते हैं बादल


मध्यप्रदेश कुछ संभागों में आने वाले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना बताई गई। वहीं, भोपाल में भी बादल छाने के साथ बूदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के चलते आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स आ रहा है। इससे अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर में हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल में भी बादल छाने और बूंदाबांदी हो सकती है। शाह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

खंडवा में सबसे अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस

खंडवा में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सबसे अधिक नरसिंगपुर और सागर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends