गुरुवार, 4 मार्च 2021

दिन का पारा 33 डिग्री:उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से रात का पारा लुढ़का, 11 डिग्री पर आया


  • रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास ही रहेगा

उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से रात में फिर से हल्की सर्दी लौट आई है। 4 दिन पहले तक रात का पारा 17.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। पिछले वर्ष 3 मार्च को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ था।

यानी बुधवार को पिछले साल की तुलना में रात का पारा 6 डिग्री कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। तीन दिन से दिन के तापमान में गिरावट आ रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़त के साथ 33 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री गिरावट के साथ 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 50 फीसदी रही। यह सामान्य से 4 फीसदी कम रही। जबकि शाम की आर्द्रता 21 फीसदी रही। यह सामान्य से 6 फीसदी कम रही।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends