- इस हफ्ते में कभी भी आ सकती है टीम,31 तक पूरा होना है सर्वे,
- 14 को साइकिल रैली
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम इस हफ्ते में किसी भी दिन आ सकती है। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा रहा है कि हाल ही में टीम ने देवास में विजिट भी किया है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इसके तहत 14 मार्च को शहर में 5 स्थानों से एक साथ साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने 3 अलग-अलग टीम आनी हैं। वाटर प्लस और ओडीएफ डबल प्लस, स्टार रेटिंग और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के आंकलन के लिए टीमें आनी हैं। चूंकि, 31 मार्च तक सर्वेक्षण पूरा होना है, ऐसे में संभावना यह भी बन रही है कि किसी भी दिन एक साथ या एक-दो दिन के अंतराल में तीनों टीमें शहर में व्यवस्थाओं का आंकलन करें।
जानिए... नगर निगम के दावे और उनकी हकीकत
दावा - शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हेंगिंग गार्डन बनाए गए हैं। हकीकत - गेहूंखेड़ा पुलिया पर बने हैंगिंग गार्डन में पुराने टायरों में पौधे लगाए हैं, पर पानी नहीं डाला जा रहा है, जिससे पौधे सूख चुके हैं।
दावा - शहर के नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि पानी जमा न रहे। हकीकत - नालों की सफाई नहीं हो रही है। शाहपुरा नाले में गंदगी का अंबार है। इसे छुपाने नाले पर जाली लगाई गई हैं।
दावा - प्रदूषण कम करने के लिए की जा रही है सड़कों की सफाई। हकीकत - सुभाष स्कूल से बिट्टन मार्केट की ओर जाने वाली सड़क के किनारों पर धूल के ढेर लगे हुए हैं।
^हमारी तैयारी पूरी है। सर्वेक्षण टीम मार्च में कभी भी आ सकती है। हैंगिंग गार्डन स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आवश्यक नहीं है। -वीएस चौधरी कोलसानी, कमिश्नर, नगर निगम
Bollywoodnews
उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो


0 coment rios:
Hi friends