- अंबाह के बरेह गांव में सुबह 4.30 बजे हुई मुठभेड़,दो बदमाश भागे,
- लेकिन पैर में गोली लगने पर 10 हजार का इनामी रामप्रीत पकड़ाया
ग्वालियर. चांदी के कड़े लूटने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले 30 हजार रुपए के इनामी बदमाश जमाल उर्फ कुरुआ को पुलिस ने शाॅर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। सुनारों की बगिया में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के घुटने में लगी। लुटेरे पर ग्वालियर और मुरैना जिले में 11 अपराध दर्ज हैं।
ये भी पढ़े
विश्वस्तरीय होगा ग्वालियर स्टेशन सुविधाओं पर खर्च होंगे 240 करोड़ रुपए, कवर्ड होंगे सभी प्लेटफार्मकेंद्र सरकार की पीपीपीए कमेटी ने दी मंजूरी
पुलिस ने बताया कि लुटेरे का सुराग बीती रात पनिहार क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरों की घेराबंदी के दौरान पकड़े गए संदेही से मिला था। चोर ट्रैक्टर जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे। एसपी नवनीत भसीन के अनुसार, रविवार रात मुरैना की ओर से ग्वालियर आ रहे एक बाइक सवार को पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की ताे उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद युवक बाइक को बदनापुर के रास्ते साडा बायपास पर टर्न कर भागा। यहां पर डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर ने क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम को सर्चिंग के लिए तैनात किया। युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की और उसे ललकारा।
इस दैारान जवाबी गोलीबारी में एक गोली बदमाश के घुटने में लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। बदमाश के गिरते ही पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। बदमाश की पहचान 30 हजार के इनामी जमाल उर्फ करुआ (22) पुत्र लच्छी खान उस्मानी निवासी जौरा (मुरैना) के रूप में हुई।
13 सितंबर को वृद्धा की हत्या कर चांदी के कड़े निकालने के लिए पैर काटे थे
करुआ ने 13 सितंबर को अपने साथी भूरा के साथ मिलकर बहोड़ापुर स्थित सुनारों की बगिया में चुग्गो बाई (80) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वृद्वा के पैरों से चांदी के कड़े नहीं निकलने पर करुआ ने उसके पैर काट दिए थे। इसके बाद कड़े निकालकर दोनों फरार हो गए थे। इस घटना से पहले करुआ ने गेंडे वाली सड़क पर घर में घुसकर दंपति पर हमलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। करुआ का साथी भूरा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एक माह में दूसरे बदमाश को लगी पुलिस की गोली
ग्वालियर पुलिस का टारगेट बदमाशों पर है। दिसंबर में हुए दो एनकाउंटर में बदमाशों को गोली मारी गई। 1 दिसंबर को पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर पंकज सिकरवार के हत्या के आरोपी परमाल सिंह तोमर को शाॅर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली मार दी थी। इसके 29 दिन बाद रविवार को 30 हजार के इनामी बदमाश करुआ काे भी इसी तरह से पैर में गोली मारकर पकड़ा गया है।
शॉर्ट एनकाउंटर करने वाली टीम को पुरस्कृत करेंगे
एडीजी राजाबाबू सिंह ने कहा कि बदमाशों के लिए यह चेतावनी है। क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर पुलिस की शॉर्ट एनकाउंटर करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
Bollywoodnews
जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम
टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

0 coment rios:
Hi friends