शुक्रवार, 26 मार्च 2021

कोरोना की दूसरी लहर:जिले में एक दिन में सामने आए 156 नए मामले, दो की मौत, 25 दिन में 1556 केस



  • स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर बाहर से आने वालों की जांच में लापरवाही, 
  • नहीं देख रहे आरटीपीसीआर रिपोर्ट,मार्च में 1.46 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई, दूसरा डोज लगवाने में पीछे हैं लोग

जिले में कोरोना की दूसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को जिले में 156 नए मामले सामने आए, जो इस साल का सर्वाधिक आंकड़ा है। दो लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हो गई। मार्च में अब तक कोरोना से तीन लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि फरवरी के 28 दिनों में 382 संक्रमित वाले जिले में मार्च के 25 दिनों में आंकड़ा बढ़कर 1556 पहुंच गया।

गुरुवार को 1752 सैंपल की रिपोर्ट आई थी। इसमें 156 नए संक्रमितों के साथ कुल आंकड़ा 18 हजार 206 पर पहुंच गई। वहीं 68 लोग ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17 हजार 41 हो गई है। इस बीच कोरोना की रिकवरी रेट लगातार घटती जा रही है। गुरुवार को रिकवरी रेट गिरकर 93.60 प्रतिशत पर आ गया। जबकि 16 मार्च को जिले में रिकवरी रेट 96.74 प्रतिशत था। कोरोना से दो लाेगों की मौत के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 256 पर पहुंच गया है। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 909 पर पहुंच गया है। वहीं 1059 संदिग्ध केस हैं।

सात दिन में इस तरह कोरोना के मामले सामने आए
तारीखसंक्रमितस्वस्थ हुएरिकवरी रेट
25 मार्च1566893.60
24 मार्च1094394.03
23 मार्च1436194.36
22 मार्च1244994.78
21 मार्च1025295.17
20 मार्च1083295.42
19 मार्च1164195.83

कोरोना से बचाव के लिए स्क्रीनिंग में हो रही खानापूर्ति
शहर में कोरेाना संक्रमण के अधिकतर मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री मिली थी। इसके बाद शहर में तेजी से संक्रमण फैला। बावजूद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कहीं भी यात्रियों का आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक नहीं किया जा रहा है। जबकि महाराष्ट्र, दिल्ली से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग में सख्ती का आदेश राज्य सरकार ने दिए थे। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस स्टैंड में तो सोशल डिस्टेंसिंग ही भुला दिया गया है। यहां लोग बिना मास्क के ही घूमते हुए दिख जाते हैं।
इस तरह की लापरवाही पड़ सकती है भारी

  • शहर में बसों से आने वाले यात्री दीनदयाल चौक पर ही उतर जाते हैं। जबकि स्क्रीनिंग टीम बस स्टैंड के अंदर बैठती है।
  • नागपुर में कोरोना विस्फोट के बाद बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, पर ट्रेन का सफर जारी है। स्टेशन पर न तो स्क्रीनिंग हो रही और न ही आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट देख रहे हैं।
  • इंदौर-भोपाल, महाराष्ट्र, दिल्ली से आने वाले यात्रियों में बड़ी संख्या में मदनमहल स्टेशन पर भी उतर जाते हैं। यहां स्क्रीनिंग के लिए कोई टीम तैनात नहीं है। मुख्य स्टेशन पर है तो वहां होती नहीं है।
  • डुमना एयरपोर्ट पर सिर्फ यात्रियों के शरीर का तापमान ही मापा जा रहा है। दिल्ली-मुम्बई से आने वाले फ्लायर्स का नाम-पता दर्ज कर रहे हैं। पर यहां भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं देख रहे हैं।
इस तरह की लापरवाही पड़ रही भारी, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
तारीखकेसकुल मौतसमय
20 मार्च 20200400संक्रमण की शुरुआत
04 मई1000346 दिन
10 जुलाई5001467 दिन
25 जुलाई10002415 दिन
12 अगस्त20004418 दिन
22 अगस्त30006410 दिन
30 अगस्त40008008 दिन
06 सितंबर50009707 दिन
30 सितंबर10 हजार15124 दिन
17 दिसंबर15 हजार23077 दिन
15 जनवरी16 हजार24829 दिन
13 मार्च17 हजार25357 दिन
25 मार्च18,20625612

जिले में वैक्सीनेशन में भी लोग कर रहे लापरवाही, दूसरा डोज लगवाने से बच रहे
एक तरफ कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन की रफ्तार भी नहीं बढ़ पा रही है। आलम ये है कि हेल्थ कर्मियों को छोड़ दें तो लोग दूसरा डोज लगवाने से कतरा रहे हैं, जो टीकाकरण अभियान को विफल कर देगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन दाहिया के मुताबिक दूसरा डोज लेने के 14 दिन बाद ही शरीर में कोरोना संक्रमण को हराने का प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।
जिले में इस तरह वैक्सीनेशन का रहा आंकड़ा

  • 14 दिनों के वैक्सीनेशन में अब तक 1,46,948 लोगाें ने वैक्सीन लगवाई है।
  • 22, 611 हेल्थ वर्कर ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था।
  • 13632 हेल्थ वर्कर ही दूसरा डोज लगवाने अब तक पहुंचे हैं, जो 64 प्रतिशत ही है।
  • 16,305 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला डोज लगा। ये टार्गेट का 83 प्रतिशत है।
  • 10,421 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरा डोज लगवाया, जो 54 प्रतिशत है।
  • 19,883 गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 से 60 की उम्र वालों ने वैक्सीन लगवाई है।
  • 64,096 सीनियर सिटीजन ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है।
मार्च में इस तरह जिले में हुआ वैक्सीनेशन
तारीखवैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
01 मार्च2110
02 मार्च3893
04 मार्च3250
06 मार्च4936
08 मार्च3902
10 मार्च5048
13 मार्च8471
15 मार्च8408
17 मार्च8049
18 मार्च5506
20 मार्च17435
22 मार्च18337
24 मार्च11530
25 मार्च

7373


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends