भोपाल में कोरोना के दूसरे चरण का वैक्सीनेशन सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू होना था लेकिन अब एक घंटे आगे बढ़ गया है। पोर्टल शुरू नहीं हो सका जो अब 10 बजे शुरू होगा। । यहां पर 15 सेंटर पर 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45 - 59 साल तक के को-मोर्बिडिटी वालों को टीका लगेगा। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीका लगाए जाने के बाद मध्यप्रदेश में किसी मिनिस्टर को पहला टीका लगाए जाने की चर्चा है। पहला टीका स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी को जेपी अस्पताल में लग सकता है।
टीकाकरण में नागरिकों को कोविन 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक करने की सुविधा दी गई है। पोर्टल से हफ्तेभर आगे के लिए भी स्लॉट बुक किए जा सकेंगे। लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि जिस दिन आपको वैक्सीन लगवानी है उससे एक दिन पहले दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन जरूर कराना होगा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को शहर में जिन केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे उन सभी पर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।
चार लोगों का रजिस्ट्रेशन
जय प्रकाश अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी टीका लगाने पहुचेंगे। अस्पताल में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के लिए गुब्बारे और फूलों से सजाया गया है। मुख्य गेट पर बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ वार्ड बॉय तैनात है। वही फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट पर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई गई है। फर्स्ट फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। अभी तक 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
इस सप्ताह चार दिन ही होगा वैक्सीनेशन
इस सप्ताह की 1, 3 , 4 और 6 मार्च को वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना का टीका लगेगा। वैक्सीन लगवाने से 1 दिन पहले दोपहर12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जिस दस्तावेज का उपयोग किया गया है, वैक्सीनेशन के दिन उसे साथ लेकर जाना होगा।
भोपाल शहर में यहां लगाए जाना है टीके
एम्स, हमीदिया, जेपी अस्पताल, प्रोतिमा मलिक पुलिस अस्पताल, बीएमएचआरसी, कस्तूरबा अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, बैरागढ़ सिविल अस्पताल, बैरसिया सिविल अस्पताल, चिरायु, एलएन मेडिकल कॉलेज, एमआईएमएस, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, नेशनल अस्पताल, नोबल अस्पताल और भोपाल केयर हॉस्पिटल।

0 coment rios:
Hi friends