हैवान पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर 20 वर्षीय पत्नी के दोनों हाथ काट दिए। सागर के ग्रामीण इलाके से ससुर और जेठानी पीड़िता को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे हमीदिया अस्पताल हुंचे। हाथ पूरी तरह अलग नहीं हुए थे। इसे देखते हुए डॉक्टरों की टीम तुरंत सक्रिय हुई और 9 डॉक्टरों की टीम बनाकर शाम करीब 4 बजे ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात 1 बजे तक ऑपरेशन चला। दो हफ्ते में यह दूसरा मामला है जब पति ने पत्नी के हाथ काट दिए।
शाम 4 से शुरू हुआ आरती का ऑपरेशन
हमीदिया के ऑर्थो डिपार्टमेंट के रेजिडेंट डॉ. राहुल शुक्ला को परिजनों ने बताया कि आरती और उनके पति रणधीर गौड का सोमवार रात 11 बजे विवाद हुआ तो दोनों घर से बाहर निकल गए थे। आधा घंटे बाद आरती वापस लौटी तो दोनों हाथ कटे हुए थे। उसके ससुर दोपहर में उसे यहां लाए।
तीन यूनिट प्लाज्मा भी चढ़ाया
शुक्ला ने बताया कि आरती का काफी खून बह चुका था। ऐसे में ऑपरेशन करने से पहले उसकी हालत को स्थिर करना भी चुनौती था। ऐसे में पहले तीन यूनिट ब्लड और तीन यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया।
- महिला बेहद गंभीर हालत में यहां पहुंची थी। हमारे डॉक्टरों की टीम ने पूरी मेहनत करके हाथ जोड़े हैं। हाथ बचेंगे या नहीं, यह दो-तीन दिन बाद ही पता चलेगा। - डॉ. आईडी चौरसिया, अधीक्षक, हमीदिया
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
एमपी में बारिश के आसार:राजधानी समेत ग्वालियर, इंदौर, सागर में आज गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/39cMO5s

0 coment rios:
Hi friends