शनिवार, 27 मार्च 2021

पीड़ित लोगों से एसपी की अपील:दीपू ने 148 लोगों को 6 करोड़ उधार बांट रखे, हर माह 30 लाख रुपए ब्याज लेता था, थाने तक 6 लोग ही पहुंचे

दीपू ब्याजखोरी का गिरोह चलाता है। उसने करीब डेढ़ सौ लोगों को 6 करोड़ रुपए ब्याज पर दे रखे हैं। उनके 30 लाख रुपए ब्याज भी वसूलता है। यह खुलासा पुलिस ने किया है। चचेरे भाई की सुपारी देने का मामला सामने आने पर एसपी ने दीपू की जांच के लिए टीम गठित की। जांच में स्पष्ट हुआ कि लोकेंद्र टॉकीज के पास बालाजी फाइनेंस नाम से दुकान खोली है। वसूली के लिए मारपीट करने वाले गुुंडे भी रखे हैं। रुपए 3 से 10 प्रतिशत प्रति माह के हिसाब से चलाता था। पुलिस ने दीपू, उसके भाई चिंटू उर्फ अविनाश तथा तीन साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 2007 से अब तक आरोपियों के खिलाफ सिर्फ छह लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी ने अपील की है कि पीड़ित लोग बेखौफ हो उन्हें अथवा नजदीक के थाने पर शिकायत करें।

चचेरे भाई पिंटू टांक की हत्या करवाने के लिए सुपारी देने के मामले में 22 मार्च को औद्योगिक क्षेत्र थाने में दीपक उर्फ दीपू टांक, उसके भाई अविनाश उर्फ चिटू टांक, साथी वीनू उर्फ विनोद शर्मा तथा बल्ली उर्फ बलवंत गोयल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया आरोपी दीपू और चिंटू पूर्व में गिरफ्तार हैं। ब्याजखोरी के मामले में छोटू उर्फ श्रीकांत पिता छितरमल जोशी निवासी दीनदयाल


नगर, अर्जुन पिता यशवंत टांक निवासी शिवगढ़, नागेश्वर उर्फ चयनराव पिता शंकरलाल निवासी सैफी नगर को भी आरोपी बनाया है। उनके ऑफिस से दो लैपटाप, एक रजिस्टर, एक पेन ड्राइव, एक प्रिंटर जब्त हुआ है। एसपी ने बताया दीपू व साथी ब्याजखोरों के बैंक अकाउंट तथा संपत्तियों की जानकारी राजस्व, नगर निगम, इनकम टैक्स विभाग को देंगे।

यह भी मिली है जानकारी
दीपू पूर्व में पिता के साथ शराब व्यवसाय करता था। छह साल पहले लोकेंद्र टाॅकीज के पास ऑफिस खोला। उसके पास 8 कारें हैं। दीपू और चिंटू की बेनामी संपत्तियों की जानकारी निकाल रहे हैं। ब्याजखोरों ने किसी की संपत्ति बेची हो या कब्जा कर लिया हो तो पुलिस को जानकारी दे सकते हैं। दीपू के खिलाफ 37 प्रकरण दर्ज हैं इनमें से ब्याजखोरी के 6 प्रकरण दर्ज हैं। इसी तरह उसके भाई अविनाश उर्फ चिंटू के खिलाफ 11 प्रकरण जिनमें से 5 ब्याजखोरी के हैं।

इन्होंने दर्ज करवाई रिपोर्ट
एक लाख उधार लिए थे, 30 हजार रुपए ज्यादा लौटा दिए, एक लाख बकाया : अलकापुरी निवासी गगन वर्मा ने बताया मित्र अजीत चौहान के जरिए दीपू से पहचान हुई। प्रोडक्ट स्टॉक के लिए एक लाख रुपए की जरूरत पड़ने पर मार्च-2019 में गगन ने दीपू से बात की। हर महीने ब्याज पांच हजार रुपए बताया। एक लाख तीस हजार रुपए लौटा दिए हैं दीपू एक लाख बकाया बता रहा है। दीपू के ऑफिस के कर्मचारी इंद्रपाल झाला, नागेश्वर राव, छोटू जोशी, अर्जुन टांक तथा साथी ने कई बार मारपीट की। औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
ब्याज 15 हजार रुपए का 20 हजार कर दिया : रामगढ़ निवासी मनीष उर्फ भीमा पिता रमेशचंद्र सोनी ने बताया तीन साल पहले दीपू से 3 लाख रुपए उधार लिए थे। हर महीने 15 हजार रुपए ब्याज चुकाता था। लॉकडाउन में ब्याज नहीं दे पाया तो दीपू ने एक लाख रुपए बढ़ा दिए और हर महीने 20 हजार रुपए किस्त देने को कहा। 4 लाख 60 हजार रुपए चुका दिए हैं। पराठे की ठेलागाड़ी लेकर चांदनी चौक जा रहा था। कसारा बाजार कार्नर पर दीपू, चिंटू, छोटू, अर्जुन, नागेश्वर ने मारपीट की।


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends