
- मास्क न पहनने पर बाजारों में 4,284 लोगों से वसूले 4 लाख से ज्यादा
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आई तेजी के बाद पिछले 15 मार्च से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू हुई है। पिछले 12 दिनों में नगर निगम ने पूरे शहर में 4284 लोगों से कुल 4,41,890 रुपए वसूले। 20 मार्च शनिवार को सबसे ज्यादा 1643 लोगों का चालान हुआ और उनसे 1 लाख 69 हजार 390 रुपए वसूले गए।
रविवार को टोटल लॉक डाउन वाले दिन कोई चालान नहीं बना। चालानी कार्रवाई की शुरुआत पर पहले दिन यानी 15 मार्च को 67 लोगों से हुई, इनसे ₹7300 वसूले गए थे। 19 और 20 मार्च को सघन कार्रवाई हुई। 19 मार्च को 1354 और 20 मार्च को 1643 लोगों को बिना मास के पकड़ा गया। नगर निगम अभी केवल मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ चलानी कार्रवाई कर रहा है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले और यहां थूकने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कोरोना वायरस का संक्रमण थूक से सबसे तेजी से फैलता है। पिछले साल नगरीय प्रशासन विभाग ने थूकने वालों पर ₹1000 तक का चालान करने के अधिकार नगर निगम अमले को दिए थे। उस समय सदन ने कार्रवाई के बाद अब इसे भूला दिया गया है।
काेरोना के ‘नाटक’ के बीच जारी हैं कार्यक्रम
शहर में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। शहीद भवन में रोज नाटक हो रहे हैं तो रवींद्र भवन अप्रैल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बुक है। ऐसे की कुक्कुट भवन में साहित्य परिषद का दाे दिवसीय कार्यक्रम भी चल रहा है। यहां पर प्रदेश से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी साहित्यकार आए हुए हैं। रवींद्र भवन के सहायक संचालक एचआर अहिरवार का कहना है कि हमारे यहां 27 मार्च को एक कार्यक्रम है। इसके बाद अप्रैल में कई कार्यक्रमों की बुकिंग है।
कार्यक्रम करने वाले कलेक्टर के यहां से अनुमति लेकर आते हैं। उन्हीं को कार्यक्रम करने की अनुमति देते हैं। यहां पर आयोजकों को कार्यक्रमों करने की इजाजत तब दी जाती है जब वे कोविड 19 के लिए जारी प्रोटोकाॅल का पालन करने का लिखित आश्वासन देते हैं। वर्तमान में होने वाले कार्यक्रमों के वैसे भी 50 लोगों की अनुमति है, जबकि यहां 509 दर्शक बैठ सकते हैं।
उनका कहना है कि कलेक्टर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में जाे दिशा निर्देश जारी करेंगे। उसका पालन किया जाएगा। कुक्कुट सभागार के प्रभारी और राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त उपसंचालक अशोक भदौरिया का कहना है कि इस सभागार में पहले से अनुमति लेने वाले आयोजक ही कार्यक्रम कर रहे हैं। शहीद भवन के प्रभारी संजय यादव का कहना है कि अगले रविवार से शहीद भवन बंद कर दिया जाएगा।
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
Entertainment
जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश
फैशन कॉम्पिटिशन:क्राफ्ट से बनी ड्रेस पहन किया रैंप वॉक, शो में 40 महिलाएं हुईं शामिल
भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ
हवाई ट्रैफिक में कमी:यात्री घटने लगे तो मुंबई की फ्लाइट होने ल गी कैंसिल, ट्रेनों में वेटिंग कम
0 coment rios:
Hi friends