मंगलवार, 23 मार्च 2021

रिकॉर्ड टूटा 124 कोरोना संक्रमित:जबलपुर में इस साल सबसे अधिक संक्रमित आए सामने, लगातार चाैथे दिन संक्रमण के आंकड़े ने शतक लगाया, एक की मौत


  • कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 49, रिकवरी रेट तेजी से घट रही,

  • कोरोना से लंबे समय बाद हुई मौत, आंकड़ा बढ़कर 253 पर पहुंचा

कोरोना का संक्रमण काबू में आता नहीं दिख रहा है। रविवार को टोटल लॉकडाउन के बाद सोमवार को कोरोना की जो रिपोर्ट आई, वो चिंता बढ़ाने वाली है। सोमवार को 124 नए संक्रमित सामने आए। इस साल एक दिन में संक्रमण का ये सबसे अधिक आंकड़ा है। वहीं एक संक्रमित की मौत भी हुई है। लगातार चौथे दिन संक्रमण ने शतक लगाया है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 49 रही।

जानकारी के अनुसार रविवार को लिए गए 1648 सेम्पल की रिपोर्ट में 124 नए लोग संक्रमित आए। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 17 हजार 798 पहुंच गई है। वहीं 49 ठीक होने वाले मरीजों को मिलाकर अब तक 16 हजार 869 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। तेजी से मामले सामने आने और ठीक होने वालों की संख्या एक तिहाई होने से रिकवरी रेट घटता जा रहा है। सोमवार को रिकवरी रेट घटकर 94.78 प्रतिशत पर पहुंच गया। मार्च में अब तक 1148 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

एक सप्ताह में इस तरह कोरोना के मामले सामने आए
तारीखसंक्रमितस्वस्थ हुएरिकवरी रेट
22 मार्च1244994.78
21 मार्च1025295.17
20 मार्च1083295.42
19 मार्च1164195.83
18 मार्च973596.23
17 मार्च653396.57
16 मार्च722996.74

कोरोना संक्रमित की मौत
कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 253 पहुंच गई है। विक्टोरिया जिला अस्पताल में महिला की हुई मौत को स्वास्थ्य विभाग कोरोना के श्रेणी में नहीं शामिल किया है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 676 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु सोमवार को 1810 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं।

सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से बात की। - Dainik Bhaskar
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से बात की।

जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्याें से सीएम ने की बात
सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से बात की। कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी के वीसी रूम में विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, संजय यादव, संभाग कमिश्नर, आईजी भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर व एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा शामिल हुए। चर्चा में मंगलवार से शुरू हो रहे अभियान "मेरा मास्क मेरी सुरक्षा' को लेकर बात हुई। विधायकों ने आम लोगों को जागरुक करने के लिए अपनी भागीदारी बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।
बिना मास्क में कोई शिकायत करने आए, तो मत सुनो
सीएम ने मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिया। होली को लेकर मेरा घर, मेरी होली थीम पर मनाने पर जोर देने को कहा। भीड़ वाले सारे आयोजन पर रोक लगाने का निर्णय सुनाया। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि बिना मास्क में कोई आए, तो उसकी सुनवाई न करें। अस्पतालों में रेट लिस्ट लगाई जाए। कोरोना अपडेट की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी देना सुनिश्चित करें।

सदर चौपाटी में चार दुकानों को पुलिस ने केंट बोर्ड की मदद से सील की। - Dainik Bhaskar
सदर चौपाटी में चार दुकानों को पुलिस ने केंट बोर्ड की मदद से सील की।

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चार दुकानें सील
केंट टीआई विजय तिवारी ने केंट बोर्ड की मदद से कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सदर चौपाटी की चार दुकानों को सील कर बंद कराया। जिले में पुलिस द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 2585 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। सभी से दो लाख 62 हजार 450 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं 24 दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 भादवि की कार्रवाई की गई।
नगर निगम आयुक्त सहित 18 हजार से अधिक ने लगवाई वैक्सीजन
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शत्रुघन दाहिया के मुताबिक सोमवार काे जिले में कुल 179 सेशन आयोजित की गई थी। 30 हजार टार्गेट की तुलना में 18 हजार 337 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर भी सोमवार को एल्गिन अस्पताल पहुंच कर वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। वैक्सीन लगवाने वालों में बुजुर्ग सबसे आगे रहे। इनकी संख्या 10877 रही। वहीं 45 से 60 की उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित 5473 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

वैक्सीनेशन को आंकड़ों से समझें
टोटल सेशन179
वैक्सीनेशन का टार्गेट30,000
पहला डोज लगवाने वाले हेल्थ वर्कर573
दूसरा डोज लगवाने वाले हेल्थ वर्कर330
पहला डोज लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स358
दूसरा डोज लगवाने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स726
45 से 60 की उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित5473
60 से अधिक उम्र के10,877

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends