बुधवार, 10 मार्च 2021

मैरिज ब्यूरो की रिश्तों में मिलावट:11 हजार रुपए लेकर फोटो दिखाया किसी का और मिलाया किसी दूसरी लड़की से, दूसरा रिश्ता तय कराने के लिए कहा तो महिलाओं को परेशान करने का भेज दिया नोटिस


  • मैरिज ब्यूरो की धमकियों के कारण लड़का हुआ मानसिक प्रताड़ित

अशोका गार्डन इलाके में एक मैरिज ब्यूरो पर मैचिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ित मनोज श्रीवास्ताव का आरोप है कि उससे 11 हजार रुपए लेकर मैरिज ब्यूरो ने फोटो किसी लड़की का दिखाया और किसी दूसरी लड़की से मिला दिया। खास बात तो यह है कि पीड़ित ने लड़की पसंद नहीं आने पर दूसरा रिश्ता तय कराने को बोला तो उसे मैरिज ब्यूरो ने वकील के माध्यम से महिलाओं को परेशान करने का नोटिस भिजवा दिया। इसके बाद पीड़ित ने भी अशोका गार्डन पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ निवासी मनोज श्रीवास्तव (28) एक रेस्टारेंट में मैनेजमेंट का काम संभालते हैं। भोपाल के एक मैरिज ब्यूरो का नंबर पर उसने शादी करने के लिए 21 जनवरी 2021 को संपर्क किया। मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने मनोज को मिलने बुलाया। मनोज अपने एक साथी के साथ मैरिज ब्यूरो के अशोका गार्डन स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां पसंद अनुसार लड़की से शादी तय कराने की बात हुई। इसके बाद 11 हजार रुपए लेकर जल्द ही लड़की की जानकारी शेयर करने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके वाट्सऐप पर एक लड़की का फोटो भेजा। फोटो पंसद आने के बाद पीड़ित अपने एक साथी के साथ लड़की से मिलने के लिए तय तारीख को भोपाल मैरिज ब्यूराे कार्यालय पहुंचे। यहां पर डेढ़ घंटे बैठाने के बाद लड़की और उसके परिवार को बुलाया गया। लड़की को देखकर मनोज दंग रह गए।

मैरिज ब्यूरो की तरफ से जिस लड़की की फोटो भेजी गई थी और सामने बैठी लड़की से अलग थी। इस पर आपत्ति के बाद पीड़ित को एक दूसरी लड़की दिखाई गई। मनोज ने लड़की पसंद कर ली और लड़की वाले भी तैयार हो गए। इसके बाद मिलने के लिए तारीख तय हुई। जब मनोज ने लड़की के परिवार वालों को फोन किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। कुछ दिन बाद बात हुई तो उन्होंने अगली तारीख पर आने की बात कही।

तारीख पर तारीख इसी तरह उनके द्वारा तारीख पर तारीख दी जाती रही। डेढ़ महीने बाद मनोज ने मैरिज ब्यूरो फोन किया और आपबीती बता दूसरा रिश्ता बताने के लिए कहा। इस पर मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने एक सप्ताह का समय मांगा। इधर मनोज दूसरे रिश्ते का इंतजार कर ही रहे थे कि उन्हें एक नोटिस मिल गया। नोटिस मैरिज ब्यूरो के वकील की तरफ से भेजा गया था। इसमे उस पर आरोप लगाया गया कि वह अलग-अलग नंबर से महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। नोटिस में पीड़ित को 15 दिन में माफी मांगने या फिर कोर्ट की कार्रवाई का पूरा खर्चा उठाने की चेतावनी दी गई है।

वहीं, पीड़ित का कहना है कि हम क्यों परेशान करेंगे। मेरी मां बीमार रहती है। हम दो भाई बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। माता-पिता के कहने पर शादी करने तैयार हुआ तो मैरिज ब्यूरो ने मेरे साथ ही धोखाधड़ी कर ली।

Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

शूटिंग पर बवाल:ग्वारीघाट में फिल्म की शूटिंग के दौरान सीढ़ी और धौलपुरी पत्थरों के टूटने पर हंगामा, ग्वारीघाट थाने में निगम ने दी शिकायत - New!

Chhattisgarh news

Delhi news

14 मार्च को निकलेगी गोडसे यात्रा:अनुमति नहीं मिली तो भी हिंदू महासभा यात्रा निकालेगी, ग्वालियर से दिल्ली तक गोडसे के विचारों को बताएंगे

DAVV का वार्षिक बजट 325 करोड़ में:10 मार्च को होगा पेश, VC और रजिस्ट्रार के लिए नई कार खरीदने का रखा जाएगा प्रस्ताव; एग्जाम से 25 करोड़ मिलते हैं

Enter national

Entertainment

Haryana


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends