शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

महंगाई को लेकर कांग्रेस का बंद:पेट्रोल पंप बंद कराने पहुंचे पूर्व मंत्री PC शर्मा समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया


भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, वही डीजल और पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आज कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है, इसी आव्हान पर कांग्रेसी आज सुबह से सड़कों पर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए खुलने वाली दुकान और प्रतिष्ठानों को बंद कराने निकली है।

मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बिट्‌टन मार्केट पहुंचे, यहां उन्हाेंने खुली दुकानों को जबरन बंद करा दिया, बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस की तरफ से बयान आया था कि दुकानें जबरन बंद नहीं कराई जाएंगी। लेकिन आज यानि शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता जिप्सी पर लाउड स्पीकर से बंद को सफल बनाने दुकानें बंद रखने की अपील भी करते नजर आए।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया ट्वीट आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व बढ़ती महंगाई के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बुलाये गए शांति पूर्ण बंद को जनता का समर्थन मिला, आज दक्षिण पश्चिम विधान सभा भोपाल के सभी सम्मानित व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे...

PC शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

बता दें कि बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की खबर है, पुलिस ने कांग्रेसियों को थाने में बंद कर दिया है मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता दुकानों को बंद करा रहे थे, पीसी शर्मा, गुड्डू चौहान समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में बंद का ऐलान किया है। जिसका असर आज प्रदेश में दिख रहा है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में बंद का मिला जुला असर दिख रहा है। सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता घूम-घूम कर दुकानों को बंद करा रहे हैं।

इंदौर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस के बंद को पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। शहर के पेट्रोल पंप दोपहर 1 बजे तक बंद रहेंगे। सुबह 9 से दोहपर 1 बजे तक का बंद का आह्वान किया है।

राजधानी भोपाल में बाजार बंद कराने निकले पूर्व मंत्री PC शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीसी शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी दी है। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण तरीके से गिरफ्तारी दी है।

ग्वालियर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार स्कूटर पर सवार निकले। सैकड़ों कांग्रेसियों की टोलियां भी उनके साथ है। विधायक के साथ कांग्रेसियों की टोलियां शहर के अलग-अलग बाजारों में घूम-घूम कर बंद करा रही है।

जबलपुर में भी बंद का असर दिख रहा है। कांग्रेस ने दोपहर 2 बजे तक बंद की अपील कर रही है। बता दें कि कि पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत आज कांग्रेस नेता घूम-घूम कर लोगों से बंद की अपील कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे सिविक सेंटर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। बैतुल में महंगाई के विरोध में कांग्रेस के बंद का असर दिख रहा है। व्यापारियों ने यहां के कोठीबाजार गंज सहित प्रतिष्ठान बंद कराया है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends