रविवार, 21 फ़रवरी 2021

महंगाई का विरोध:कांग्रेस ने आधे दिन कराया बंद भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी रहा बंद


भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भी रहा बंद

पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को आधे दिन इंदौर बंद कराया। बंद का शहर में मिलाजुला असर रहा। राजबाड़ा, छावनी, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, मालवा मिल सहित शहर में ज्यादातर हिस्सों में दुकानें दोपहर 1 बजे तक बंद रही। वहीं, आधे शहर में दुकानें चालू रहीं। कांग्रेस नेता साइकल, बाइक पर बंद कराने अपने-अपने क्षेत्रों में निकले।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा बंद को लेकर शहर के लोगों ने पूरा साथ दिया। व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रखे। यह शहर बंद केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों का आक्रोश था, क्योंकि महंगाई से हर वर्ग त्रस्त हो चुका है।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends