रविवार, 28 फ़रवरी 2021

घर से चल रहा मिलावट का खेल:ब्रांडेट कंपनी के नकली पैकेट में भरता मिलावटी चिकन मसाला, गांव-देहात और होटलों करता था सप्लाई

घर से चल रहा मिलावट का खेल:ब्रांडेट कंपनी के नकली पैकेट में भरता मिलावटी चिकन मसाला, गांव-देहात और होटलों करता था सप्लाई

माधवनगर थाना क्षेत्र में केरन लाइन स्थित एक घर से पुलिस और खाद्य अधिकारियों की टीम ने बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी मसाला जब्त किया है। व्यवसायी द्वारा एवरेस्ट कंपनी नाम के नकली पैकेट में नकली व मिलावटी मसाला भरता था। उसे गांव-देहात समेत होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि केरन लाइन निवासी सुनील पिता प्रकाश दावड़ा द्वारा घर में ही मसाले की पैकिंग की जाती थी। घर में काफी मात्रा में एवरेस्ट चिकन मसाला के नकली पैकेट रखे मिले हैं। बिना किसी अनुमति वह घर में मसाला का पैकेट तैयार कर उद्योग चला रहा था। घर पर खड़े मसालों के नाम से कारोबार किया जा रहा था। इसमें जीरा छबीला, दालचीनी अमानक स्तर का पाया गया। एक बोरी में एवरेस्ट कंपनी के मसाले के पाउच चिकन मसाला भी मिला है। सुनील दावड़ा द्वारा एवरेस्ट चिकन मसाले का विक्रय कर आम लोगों के साथ धोखाधड़ी कर लाभ लिया जा रहा था।

माधवनगर थाना प्रभारी टीआई संजय दुबे ने बताया, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि सप्ताह में तीन बोरी मसाला के पैकेट की खपत हो जाती थी। एक बोरी में 12 सौ पैकेट होते हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पिछले 6 महीने से यह काम कर रहा है। वहीं, खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सैंपलिंग कर नमूने जांच के लिए भेजे हैं।


from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3r8DQgA

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends