- रेक्टर पद पर भर्ती विवि के कुलपति करेंगे
जल्द ही रानी दुर्गावती विवि में प्रोकुलपति यानी की रेक्टर की भर्ती होगी, जो कुलपति की मौजूदगी या गैरमौजूदगी में भी कुलपति की भाँति विवि का कामकाज देखेंगे। कुलपति के कामकाज में उनकी हर संभव मदद करेंगे। रेक्टर पद पर भर्ती विवि के कुलपति करेंगे। ये किसी भी संकाय के विवि के डीन हो सकते हैं। उक्त निर्णय भोपाल में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में हुआ है। इस बैठक में सभी शासकीय व गैरशासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे।
रादुविवि के कुलपति प्रो. कपिलदेव मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालयों में रोस्टर का पालन करते हुए प्राध्यापकों की भर्ती करने के आदेश बैठक में जारी हुए। इसके अलावा रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रतिपालन की बात कही गई है। बैठक में खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता जो कि अब तक 2 सौ रुपए मिलता था उसे बढ़ाकर 4 सौ कर दिया गया है। शहर के बाहर जाने पर भत्ता 5 सौ रहेगा। भत्ते में प्रतिवर्ष महँगाई के अनुसार बढ़ोत्तरी की जाएगी।

0 coment rios:
Hi friends