रविवार, 21 फ़रवरी 2021

अनदेखी:पार्किंग की समस्या का हल नहीं कर पा रही नपा

यातायात विभाग व नपा ने पार्किंग का प्लान कई बार बनाया, लेकिन उसे लागू कराने में रुचि नहीं ली। इससे शहर की पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में वाहनों की लगातार संख्या बढ़ने के साथ ही दुकानों का सामान बाहर तक रखा रहता है, जिससे भी परेशानी होती है। पार्किंग की समस्या शहर की बड़ी समस्याओं में शामिल हैं।

दोपहर और शाम होती ज्यादा परेशानी
दोपहर और शाम होने पर इतवारा बाजार, मीनाक्षी क्षेत्र,


हलवाई चौक, अमर चौक,अस्पताल क्षेत्र, सतरस्ता, एसएनजी स्कूल के पीछे वाले हिस्से में कई वाहन अव्यवस्थित खड़े रहते हैं। लोगों दुकानों के सामने या सड़क किनारे ही अपने वाहनों को खड़े कर जाते हैं। जिससे राेड से दूसरे वाहन चलाने वाले लोगों को अपने वाहन निकालने में दिक्कत होती है। अमावस्या, संक्रांति व विशेष पर्व पर और ज्यादा परेशानी होती है।

नगरपालिका
क्यों-नपा ही जिम्मेदार है। नपा ने इस समस्या का हल समय रहते नहीं किया। इसलिए समस्या बढ़ गई। अब शहर में यह स्थिति बन गई है कि जगह-जगह जाम लग जाते हैं। इससे सभी को परेशानी होती है।

^एक बार फिर से प्लान कर रहे हैं जो पार्किंग स्थल पूर्व से तय हैं उन पर ही वाहन खड़े करने की पहल की जाएगी। जहां-तहां खड़े होने वाले वाहनों पर जुर्माना किया जाएगा।
माधुरी शर्मा,सीएमओ


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends