70 किलो MDMA ड्रग्स मामले में लंबे समय से फरार सार्थक उर्फ सम्राट याज्ञनिक को मुंबई से पकड़ लिया गया है। साउथ तुकोगंज निवासी सम्राट के कनेक्शन बालीवुड से भी है। पुलिस ने सम्राट की तलाश में वर्षा अपार्टमेंट और होटल साउथ एवेन्यू में छापा मारा था, लेकिन वह मोबाइल और कार छोड़कर फरार हो गया। दो दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली कि सम्राट देहरादून होते हुए मुंबई पहुंचा है। डीआईजी मनीष कपूरिया ने तत्काल टीम रवाना की। पुलिस ने उसे वहां से अपनी हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी शो नहीं की है।
देहरादून में शिवा नामक दोस्त के साथ नशे का कारोबार करता है। शिवा भी बालीवुड से जुड़ा है और ख्यात पंजाबी गायक उसकी कार में ही घूमता है। सम्राट के नौकर अमन ने पूछताछ में बताया था कि सम्राट मुंबई, दिल्ली से मॉडल्स बुलवाता है। उनके साथ ड्रग पार्टी कर जमकर डांस करता है। वह जिस शहर में जाता है वहां भी होटल बुक रहते हैं। उसके नौकर कार से नशा और रुपये लेकर पहुंच जाते हैं। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि सम्राट को नशा कहां से सप्लाई होता है।
अमने के पकड़े जाने पर सामने आया था नाम
इंदौर में ड्रग आंटी (प्रीति जैन), तरन्नुम, पेडलर अमन उर्फ किशन के पकड़ाने के बाद पुलिस को ड्रग माफिया सार्थक उर्फ सम्राट याज्ञनिक के बारे में पता लगा था। सम्राट फाइव स्टार होटलों में ठहरने एवं विदेशी लड़कियों के साथ डांस करने का शौकीन हैं।
फाइव स्टार होटल में उड़ाता था लाखों रुपए
बॉलीवुड के ड्रग सप्लायरो से भी सार्थक के तार जुड़़े होने की बात सामने आ रही है। गिरफ्त में आए अमन का कहना था कि यह जहां भी जाता है, वहां के फाइव स्टार होटल में ठहरता है। वह एक ही रात में लाखों रुपए उड़ा देता है। होटलों में विदेशी लड़कियों के साथ डांस करने और उन पर पैसा उड़ाने वाली तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। सम्राट के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्मी स्टारों के साथ पार्टी मनाने के साथ-साथ उनके साथ फोटो खिंचवाने का भी शौकीन है। कुछ तस्वीरें अमन ने पुलिस को दी है। मूलत: यूपी के रहने वाले अमन के बारे में बताया जा रहा है कि उसका कंचन बाग में एक फ्लैट हैं। सार्थक के लिए लगातार कई वर्षों से काम करता आ रहा है।
यह है मामला
क्राइम ब्रांच ने 5 जनवरी को 5 आरोपियों से 70 करोड़ रुपए की 70 किलो MDMA ड्रग्स बरामद की थी। इनके पास से 13 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए थे। आरोपी तेलंगाना और मप्र के रहने वाले हैं। आरोपी ड्रग्स की खेप देने और टोकन मनी लेने के लिए एकत्रित हुए थे। आरोपियों की माने तो वे ट्रेन, प्लेन, बस, ट्रक ट्रांसपोर्ट और निजी कार हर प्रकार से ड्रग्स लाते थे। ये इतने शातिर हैं कि ट्रांसपोर्ट से ड्रग्स भेजते समय वे पैकेट में मुर्गी दाना पाउडर या बीमारियों के वैक्सीन का पाउडर बताते थे। इस मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एमडी ड्रग्स मामले में पूर्व में मुंबई से दो आरोपी अय्यूब इब्राहिम कुरैशी और वसीम खान को मुंबई से पकड़ा था। इनमें एक 1993 के मुंबई ब्लास्ट में सजा काट चुका है, जबकि दूसरा टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड में शामिल अबू सलेम गैंग का सदस्य रहा था।


0 coment rios:
Hi friends