मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

इंदौर में भीषण हादसा:खड़े टैंकर में घुसे कार सवार 6 दोस्त, आगे बैठे दो युवक कांच तोड़ बोनट पर आकर लटके, किसी का हाथ तो किसी का सिर कटा

इंदौर में भीषण हादसा:खड़े टैंकर में घुसे कार सवार 6 दोस्त, आगे बैठे दो युवक कांच तोड़ बोनट पर आकर लटके, किसी का हाथ तो किसी का सिर कटा

  • लसुड़िया थाना क्षेत्र में तलावली चांदा पेट्रोल के पास रात एक बजे हुआ हादसा

सोमवार रात 1 बजे शहर के निरंजनपुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी। कार में 6 दोस्त बैठे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। 4 दोस्तों की माैके पर ही माैत हाे गई। किसी का हाथ तो किसी का सिर कटकर शरीर से लटक गया। गंभीर रूप से घायल दो और दोस्तों ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। गैस कटर से कार को काटकर शव निकाले गए। सभी दोस्त पार्टी करके देवास की ओर से लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी नशे में थे।
इंदौर में भीषण हादसा:खड़े टैंकर में घुसे कार सवार 6 दोस्त, आगे बैठे दो युवक कांच तोड़ बोनट पर आकर लटके, किसी का हाथ तो किसी का सिर कटा

लसूड़िया पुलिस के उप निरीक्षक नरसिंह पाल ने बताया कि हादसा रात एक बजे तलावली चांदा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ है। तेजी से आ रही कार सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुस गई। हादसे के बाद युवकों को निकालने के लिए तत्काल कटर का इंतजाम किया गया। सभी को बाहर निकाला गया। चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो की हालत नाजुक थी, जिन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया गया बाद में उनकी भी मौत हो गई।
इंदौर में भीषण हादसा:खड़े टैंकर में घुसे कार सवार 6 दोस्त, आगे बैठे दो युवक कांच तोड़ बोनट पर आकर लटके, किसी का हाथ तो किसी का सिर कटा

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह पेट्रोल पंप पर काम करता है। रात में करीब 1 बजे पेट्रोल पंप पर ही था। इसी दौरान हाईवे की ओर से जोर का धमाका सुनाई दिया। दौड़कर मौके पर पहुंच तो देखा कि एक कार जिसका नंबर MP09 WC 4736 थी, वह सड़क किनारे खड़े टैंकर MP07 GA 2499 में पीछे से घुस गई थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ चुके थे और कार सवार कार से बाहर लटके हुए थे। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिछले हिस्से में घुसते ही डंपर की स्टेपनी का हिस्सा टूट गया और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला। कार में सवार छह में से चार युवकों के सिर, हाथ और धड़ तक अलग हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

भीषण सड़क हादसे में इन 6 की गई जान

  • ऋषि (19) पिता अजय पंवार पिता निवासी 129, भाग्यश्री काॅलोनी।
  • गोलू उर्फ सूरज (25) पिता विष्णुदास निवासी मालवीय नगर।
  • छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (23) पिता शैलेन्द्र रघुवंशी मालवीय नगर।
  • सोनू जाट (23) पिता दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर।
  • सुमित (30) पिता अमरसिंह यादव निवासी भाग्यश्री कॉलोनी।
  • देव (28) पिता रामकुमार निवासी 384/3 मालवीय नगर।
    इंदौर में भीषण हादसा:खड़े टैंकर में घुसे कार सवार 6 दोस्त, आगे बैठे दो युवक कांच तोड़ बोनट पर आकर लटके, किसी का हाथ तो किसी का सिर कटा

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends