मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

मासूम के साथ पुलिस की बेरहमी:10 वर्षीय बालक बोला- पुलिस वाले अंकल ने बहुत मारा; कान के पर्दे फट गए और खून निकलने लगा, दोस्त ने उनका मोबाइल चुराया था

मासूम के साथ पुलिस की बेरहमी:10 वर्षीय बालक बोला- पुलिस वाले अंकल ने बहुत मारा; कान के पर्दे फट गए और खून निकलने लगा, दोस्त ने उनका मोबाइल चुराया था

बेलखेड़ा
थाने की पुलिस का मामला, पीड़ित परिवार सदमे में,बच्चे को लेकर आज एसपी की जनसुनवाई में शिकायत करने जाएगा परिवार

बेलखेड़ा पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस वालोें ने 10 वर्षीय मासूम को इतना मारा कि उसके कान के पर्दे फट गए। मासूम बोलता रहा कि वह बेगुनाह है। मोबाइल उसके दोस्त ने रखने के लिए दिया है पर पुलिस वालों ने एक न सुनी।

परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो उन्हें भी भद्दी-भद्दी गाली दी और मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित परिवार मासूम को लेकर आज एसपी की जनसुनवाई में गुहार लगाने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बेलखेड़ा निवासी बृजेश गौड़ (आदिवासी) का 10 वर्षीय बेटा भोला उर्फ लखन गौड़ छठवीं में पढ़ता है। सोमवार दोपहर दो बजे डायल-100 से बेलखेड़ा थाने के चार-पांच की संख्या में सिपाही पहुंचे और भोला को पकड़ लिया। फिर उसे बेरहमी से मारने-पीटने लगे।

मासूम के साथ पुलिस की बेरहमी:10 वर्षीय बालक बोला- पुलिस वाले अंकल ने बहुत मारा; कान के पर्दे फट गए और खून निकलने लगा, दोस्त ने उनका मोबाइल चुराया था

चाचा के साथ भी मारपीट की
मासूम के चाचा भगवान दास बचाने पहुंचा तो उसे भी मारा। भगवानदास के मुताबिक भोला को पुलिस वाले उठा-उठा कर पटक रहे थे। उसे ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़े। उसके कान से खून रिसने लगा, तब छोड़ा। पुलिस वालों ने भोला के पास से एक मोबाइल बरामद किया। पता चला कि पुलिस परिसर में रहने वाले एक कर्मी का उक्त मोबाइल चोरी हुआ था।

मासूम ने ये बताया
भोला के मुताबिक मोबाइल रखने के लिए उसके दोस्त राहुल ने दिए थे। राहुल की बड़ी बहन पुलिस आवास में खाना बनाती है। संभवत: उसी दौरान राहुल ने मोबाइल चुराया होगा। पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस किया तो वह भोला के पास मिला। बस इतनी से बात पर पुलिस वाले बेरहम बन और लात जूते से उसे पीट डाला।

डॉक्टर ने बोला कान के पर्दे फट गए
मासूम भोला को परिवार के लोगों ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। चिकित्सक ने बताया कि उसके कान के पर्दे फट गए हैं। उसे जबलपुर रेफर किया गया है। मंगलवार को परिवार के लोग मासूम को लेकर पहले एसपी कार्यालय शिकायत करने जाएंगे। इसके बाद उसका इलाज कराएंगे। उधर, टीआई सुजीत श्रीवास्तव के मुताबिक उन्हें सिपाही का मोबाइल गुम होने की जानकारी मिली थी। मारपीट हुई है, तो परिवार के लोग बेहिचक शिकायत करें। कार्रवाई होगी।

जबलपु
मासूम भोला मारपीट के बाद बिस्तर पर पड़ा।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends