शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

पर्यटन निगम ने घोषित नहीं की तारीख, इवेंट कंपनी अपने स्तर पर कर रही तैयारी

पर्यटन निगम ने घोषित नहीं की तारीख, इवेंट कंपनी अपने स्तर पर कर रही तैयारी

पर्यटन स्थल हनुवंतिया में पांचवें जल महोत्सव को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। पर्यटन निगम ने अभी तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन इवेंट कंपनी जोरशोर से तैयारी में जुटी है। टेंट सिटी में कॉटेज लगाने के साथ अन्य तैयारियां की जा रही हैं। इधर, क्षेत्र में चर्चा है कि जब शासन ने कोविड-19 के चलते सिंगाजी और ओंकारेश्वर का कार्तिक मेला निरस्त कर दिया तो फिर जल महोत्सव की अनुमति कैसे दी जा सकती है। निगम सूत्रों के अनुसार भोपाल में तीन-चार दिन में वरिष्ठ अफसरों की बैठक में तारीख को लेकर अंतिम निर्णय होगा।
हनुवंतिया में जल महोत्सव के लिए पर्यटन निगम ने इवेंट कंपनी सनसेट को 25 एकड़ जमीन 10 साल के लिए लीज पर दी है। जमीन के साथ पर्यटकों के लिए मनोरंजक इंवेंट व वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां भी करा सकता है। कोविड-19 के चलते पूरे प्रदेश में सार्वजनिक उत्सव व मेलों जहां भीड़ लगती है, उनकी अनुमति अब तक नहीं दी गई है। इनमें निमाड़ का प्रसिद्ध संत सिंगाजी मेला तथा ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर का कार्तिक मेला भी शामिल है। बावजूद इसके इवेंट कंपनी द्वारा की जा रही तैयारियों को देखते हुए लगता है कि शासन से अनुमति मिलना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार यदि महोत्सव की अनुमति नहीं मिलती है तब भी इवेंट कंपनी कॉटेज अपने स्तर पर किराए पर देकर एक्टिविटी करा सकती है।

छोटे स्तर पर व कोविड-19 गाइड लाइन का पालन होगा
पर्यटन निगम अफसरों के अनुसार इस बार जल महोत्सव छोटे स्तर पर मनाया जाएगा। भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। पर्यटकों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। गेट पर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग तथा सैनिटाइजर का छिड़काव करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी पर्यटक बिना मास्क के दिखाई नहीं देगा। एक्टिविटी व स्पोर्ट्स में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।

महंगाई के कारण हर साल घट रही पर्यटकों की संख्या
हनुवंतिया में जल महोत्सव में पहले और दूसरे साल जिस तरह पर्यटकों ने रुचि दिखाई थी, वह तीसरे जल महोत्सव से हर साल कम हो रही है। इसका कारण पर्यटकों को यहां बोटिंग, एक्टिविटी से लेकर खान-पान की वस्तुएं अत्यधिक महंगी होना भी बताया जा रहा है। कॉटेज का 24 घंटे का किराया भी हजारों रुपए है। पानी तक खरीदकर पीना होता है। एक चाय 35 रुपए में मिलती है। पर्यटन स्थल तक पहुंचमार्गों की खस्ता हालत भी एक प्रमुख कारण है।

बैठक में तय होगी तारीख
^अभी पर्यटन निगम की ओर से कोई तारीख तय नहीं की गई है। इवेंट कंपनी अपने स्तर पर तैयारी कर रही है, क्योंकि उसने जमीन लीज पर ली है। तीन-चार दिन में भोपाल में होने वाली बैठक में जल महोत्सव की तारीख तय हो सकती है।
अजय कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन निगम, इंदौर


पर्यटन निगम ने घोषित नहीं की तारीख, इवेंट कंपनी अपने स्तर पर कर रही तैयारी
Tourism corporation has not announced the date, the event company is preparing at its level


Published on 30 Nov 2020


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends