गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

पुलिस नहीं, एंबेसी करेगी बच्चों के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन; विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देश के बाद ही कार्रवाई

पुलिस नहीं, एंबेसी करेगी बच्चों के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन; विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देश के बाद ही कार्रवाई

अभी तक पासपोर्ट के आवेदन का वेरिफिकेशन पुलिस करती थी। लेकिन पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचे एक मामले में दो बच्चों का वेरिफिकेशन पुलिस नहीं, एंबेसी करेंगी। विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देश के बाद ही दोनों बच्चों का पासपोर्ट जारी होगा। दोनों बच्चों का पासपोर्ट उनकी मां के भारत में अवैध रूप से रहने की वजह से अटक गया। पासपाेर्ट अधिकारी रश्मि बघेल के अनुसार बच्चों के पिता भारतीय है, लेकिन मां यमन निवासी। जब ये बच्चे पैदा हुए तब मां भारत में अवैध रूप से रही रही थी। अब पूरे प्रकरण को विदेश मंत्रालय रेफर कर दिया गया है।

दो माह के टूरिस्ट वीजा पर यमन से आई थी महिला
यमन से एक महिला 2013 में 2 माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसने यहां एक युवक से शादी कर दी। इसके बाद से वह अवैध रूप से रही। इस दौरान उसके दो बच्चे हुए। महिला के अवैध रुप से इंडिया में रहने पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से भारी पेनाल्टी भी लगाई। अब महिला यमन लौटना चाहती है। इसके लिए उसने दोनों बच्चों 4 साल की बेटी और 2 साल के बेटे के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। पासपोर्ट अधिकारियों के मुबातिक कोई विदेशी महिला वैध रूप रहते हुए भारतीय से शादी करती तो उसके बच्चों का पासपोर्ट आसानी से बन जाता है। यह महिला अवैध रूप से रही, यह कानूनन अपराध है।



पुलिस नहीं, एंबेसी करेगी बच्चों के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन; विदेश मंत्रालय के दिशा निर्देश के बाद ही कार्रवाई
प्रतीकात्मक फोटो



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends