कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ विभाग ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। संभवतः नए साल के जनवरी के अंतिम सप्ताह और फरवरी के पहले सप्ताह मे इसके आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए कोल्ड चैन स्टोरों को नए सिरे से अपडेट करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। विकासखंड में वर्तमान में तीन कोल्ड चैन सेंटर हैं। इसके अतिरिक्त चौथा नया कोल्ड चैन स्टोर उदयपुर में बनाया जा रहा है। वैक्सीन के आने से पहले तैयारी पूरी हो जाए। पहले यह वैक्सीन विकासखंड के कोरोना वर्कर्स को लगाई जाना है। जिन्होंने कोविड 19 के दौरान दिन रात फील्ड में रहकर दूसरों के जीवन बचाने के लिए अपने जीवन की चिंता नहीं की, लेकिन कहां कैसे वैक्सीनेशन होगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग के आदेश के बाद निर्धारित होगा।
यह हैं कोल्ड स्टोर
कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए वर्तमान में तीन कोल्ड चैन सेंटर हैं। इसमें दो स्टोर नगर के शासकीय जन चिकित्सालय में हैं। तीसरा त्योंदा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर है। इसके अतिरिक्त चौथा केंद्र उदयपुर में अपडेट किया जा रहा है। इसका उपयोग जरूरत के आधार पर किया जा सकेगा। यह सभी कोल्ड सेंटर आने वाले समय की जरूरत के मान से तैयार किए जा रहे है। इनकी आवश्यकता दूसरे और तीसरे चरण के वैक्सीनेशन को देखते हुए रहेगी। जब वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ेगा।
पांच लोगों की टीम रहेगी
वैक्सीनेशन के लिए पांच सदस्यीय टीम रहेगी। इसमें एक टीकाकरण अधिकारी रहेगा। एक उसका सहायक रहेगा। एएनएम वैक्सीन लगाने का कार्य करेगी। जबकि आशा कार्यकर्ता का कार्य चिन्हित व्यक्ति को बुलाने का दायित्व रहेगा। इसके अतिरिक्त पांचवां सदस्य पुलिस कर्मचारी होगा। जिसका दायित्व सुरक्षा का रहेगा। ज़रूरत के अनुसार डाक्टर सीएचओ फार्मासिस्ट की भी सेवाएं ली जा सकेंगी। टीकाकरण के लिए नगर में 7 और ग्रामीण क्षेत्र में 38 दल हैं।
पूरी है तैयारी
^वैक्सीनेशन के लिए कोरोना वर्क्स की सूची भेजी जा चुकी है। वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चैन स्टोरों को अपडेट किया जा रहा है। शासन प्रशासन और स्वास्थ विभाग के समय समय पर जैसे निर्देश मिलेंगे। उसकी के तहत कार्य होगा। हमारी तैयारी पूरी है।
-डाॅ. रविंद्र चिढ़ार, बीएमओ गंजबासौदा।
पहली सूची में 1050 वॉरियर
सबसे पहले जिन कोरोना वर्कर्स का टीकाकरण किया जाना है। उनकी सूची भेजी जा चुकी है। इसमें नगर के करीब 350 और ग्रामीण क्षेत्र के 700 वर्कर्स हैं। व्यापक टीकाकरण के दौरान इन स्वास्थ केंद्रों का उपयोग किया जाएगा। इनमें शासकीय चिकित्सालय बासौदा, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र त्योंदा, उपस्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, गमाखर और कुल्हार हैं। भविष्य में ज़रूरत रही तो शहरी क्षेत्र के 40 और ग्रामीण क्षेत्र के 300 आंगनबाड़ी केंद्रों का उपयोग भी किया जा सकता है।
जनवरी में पल्स पोलियो सहित कोरोना वैक्सीन की भी तैयारी
जनवरी में होने 17 से 19 तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के साथ स्वास्थ विभाग वैक्सीन अभियान की तैयारी कर रहा है। कोल्ड स्टोर में रहे फ्रीजर आदि की मरम्मत सफाई बिजली व्यवस्था आदि का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ वैक्सीनेशन के लिए कमरों आदि चिन्हित किए जा रहे हैं। इसके लिए जांच से वैक्सीनेशन और आब्जर्वेशन तक कम से कम चार कमरों की आवश्यकता रहेगी।
0 coment rios:
Hi friends