शनिवार, 19 दिसंबर 2020

मेरी जान भी चली जाए तो भी किसानों का अहित नहीं होने दूंगा:सीएम

मेरी जान भी चली जाए तो भी किसानों का अहित नहीं होने दूंगा:सीएम

शहर के दशहरा मैदान में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय किसान महासम्मेलन रखा गया। इस सम्मेलन में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दोपहर 12.56 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और 1 बजकर 8 मिनट पर मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर किसानों को अभिवादन किया। इतना ही नहीं जब उनके सम्मान की बात मंच से कही गई तो मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी से उठकर आए और बोले आज मेरा और मंत्रियों का नहीं किसानों का सम्मान किया जाएगा। हालांकि उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची के स्तूप के प्रतिकृति भेंट की गईं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने अपने भाषण में कहा कि मैं घुटने टेकता हूं। मेरी जान भी चली जाए तो भी किसानों को अहित नहीं होने दूंगा। उन्होंने मोदी के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने मंच से घुटने के बल खड़े होकर हाथ जोड़कर किसानों को अभिवादन किया। कार्यक्रम के समापन पर वे रैंप पर चलते हुए किसानों के बीच पहुंचे और उनके पर फूल बरसाए। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, वह बोल रहे हैं अनशन करेंगे, अरे इन्हें तो किसानों के साथ किए गए छल को लेकर पश्चाताप करना चाहिए। खरीफ 2020 में हुए नुकसान को लेकर मंच से प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ और रायसेन जिले के 1 लाख 48 हजार 491 किसानों के खातों में 253करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।

किसानों के लिए हैं कई योजनाएं: स्वास्थ्य मंत्री
कृषि महासम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव, गरीब, किसान के विकास की हमेशा चिंता करते हैं और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं।
अब किसानों को फसल के भाव तय करने का अधिकार
खजुराहो सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश का किसान तीनों कृषि कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ खड़ा है। इस कृषि कानून से अब किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार मिला है।

Read Latest Hindi News Today
मेरी जान भी चली जाए तो भी किसानों का अहित नहीं होने दूंगा:सीएम
Even if my life is lost, the farmers will not be hurt: CM


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends