शनिवार, 19 दिसंबर 2020

कोरोना को लेकर पालकों का भय अभी नहीं हुआ खत्म

कोरोना को लेकर पालकों का भय अभी नहीं हुआ खत्म

कोरोना संक्रमण को लेकर पालकों का भय अभी तक खत्म नहीं हुआ है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षक पालक संपर्क अभियान के दौरान 745 पालकों को बुलाया, लेकिन 345 आए। स्कूल शिक्षा विभाग, के आदेश अनुसार 18 दिसंबर से कक्षाओं के संचालन होना है।
विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों का सम्पर्क कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। पालक शिक्षक सम्पर्क के दौरान पालकों से बच्चों को कक्षाओं में भेजने के संबंध में सहमति पत्र भरवाए गए। पिछले दिनों आन लाइन टीचिंग के रिवीजन टेस्ट में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उन्होंने कैसे अंक प्राप्त किए। पालकों को बताया गया। अध्यापन के संबंध में परामर्श भी दिए गए। उनको पढ़ाई के दौरान संक्रमण रोकने की गई व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया गया। पालकों से सुझाव मांगे गए। इसके लिए 745 विद्यार्थियों के पालकों बुलाया था। इसमें से मात्र 345 पालक ही उपस्थित हुए। प्राचार्य ज्ञान प्रकाश भार्गव ने बताया विद्यालय को नगर पालिका की मदद से सैनिटाइज कराया गया। प्रतिदिन सैनिटाइज कराने की विद्यालय ने व्यवस्था की है। पालक सम्पर्क के बाद स्टाफ सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पालक सम्पर्क में आए सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। 19 दिसंबर से संचालित होने वाली कक्षाओं की पूर्व तैयारी पर चर्चा की गई।

Read Latest Hindi News Today
कोरोना को लेकर पालकों का भय अभी नहीं हुआ खत्म
Parents' fear of Corona is not over yet




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends