बुधवार, 23 दिसंबर 2020

11 किमी लंबी मिनी मैराथन शिवम ने 33 मिनट में पूरी कर हासिल की जीत

11 किमी लंबी मिनी मैराथन शिवम ने 33 मिनट में पूरी कर हासिल की जीत

32वीं साधु सिंह स्मृति मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 11 किलोमीटर लंबी दौड़ शिवम सिंह तोमर ने 33 मिनट में पूरी करके विजयश्री हासिल की। तोमरघार के जनप्रिय नेता स्वर्गीय साधु सिंह तोमर की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को टेकरी पर पूजन के बाद साधु सिंह चौराहे पर लगी प्रतिमा पर पूजन किया गया। पूजन के बाद टीआई अतुल सिंह ने धावकों को दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाई।

वहीं पर जनपद पंचायत पोरसा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह तोमर ने लाल झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया। दौड़ में 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो मुरैना, भिंड, ग्वालियर सहित कई जिलों के प्रतिभागी थे। दौड़ साधु सिंह चौराहे से शुरू होकर क्षत्रिय धर्मशाला होते हुए जोटई, ग्राम धरमगढ़, पचपेड़ा होते हुए श्री नागाजी स्कूल पर संपन्न हुई, जिसमें रेफरी अशोक सिंह तोमर व राजेंद्र सिंह भदौरिया तथा नीलेश सिंह तोमर साथ में चल रहे थे।

इनके परिणाम के मुताबिक 33 मिनिट में शिवम सिंह तोमर पुत्र नरेश सिंह तोमर रजौधा ने दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अजय सिंह कुशवाह पुत्र वीरेंद्र सिंह कुशवाह निवासी कोथर खुर्द ने 34 मिनट में दूरी तय करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अखिलेश यादव पुत्र शिव कुमार यादव निवासी ग्वालियर ने 35 मिनट में दूरी तय करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि टीआई अतुल सिंह, विशेष अतिथि राजकुमार व्यास, जनपद उपाध्यक्ष मोहन सिंह तोमर, भूपेंद्र सिंह तोमर, लाखन सिंह तोमर, दीवान सिंह तोमर, विश्वनाथ सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह भदौरिया थे।

कार्यक्रम का संचालन सीडी शर्मा एवं शिवराज सिंह चौहान शिक्षक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सर्वेश सिंह तोमर, सुरेश जाटव, भीकम सिंह पटेल, राजू सिंह तोमर, प्राचार्य सुरेंद्र बाबू शर्मा, यूनिस खां पठान सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। इस अवसर पर साधू सिंह के द्वारा क्षेत्र को दी गई सौगात पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह 32वीं दौड़ थी। इस दौड़ में विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं और आज भी खेल रहे हैं तथा सेना में अपना वर्चस्व दिखा रहे हैं।


Read Latest Hindi News Today
11 किमी लंबी मिनी मैराथन शिवम ने 33 मिनट में पूरी कर हासिल की जीत
11 km long mini-marathon Shivam achieved victory in 33 minutes




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends