रविवार, 15 नवंबर 2020

बिरसा मुंडा जयंती आज युवाओं ने निकाली रैली

बिरसा मुंडा जयंती आज युवाओं ने निकाली रैली

बिरसा मुंडा की जयंती रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसको लेकर जनजाति मंच के सदस्यों ने शनिवार को दशहरा मैदान से रैली निकाली। कारंजा चौक स्थित शहीद स्तंभ पर भीमा नायक व भगवान बिरसा मुंडा के फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा की गई। शनिवार को दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान से रैली निकाली गई। रैली चंचल चौराहा, गायत्री मंदिर, तिरछी पुलिया, कोर्ट चौराहा होकर कारंजा चौक पहुंची।

यहां भगवान बिरसा मुंडा व भीमा नायक के फोटो का पूजन किया। मंच के कार्यकर्ता प्रीतम राज बड़ोले ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन कृतित्व की जानकारी दी। साथ ही कहा कि धर्मांतरण कर मिशनरी द्वारा समाज के रीति-रिवाजों को खत्म किया जा रहा है।

इसके चलते हम सभी को एकजुट होकर इस पर रोक लगाना चाहिए। वर्ना आने वाले समय में निमाड़ में समाज को संरक्षित करना संभव नहीं होगा। यहीं वजह है कि पूरे देश में भागवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान सचिन चौहान, सतीश भूरिया, मिथुन मकवाने, विक्रम चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



Birsa Munda Jayanti rally organized by youth today




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends