शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुरन का हार में करंट लगने से एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने तारफेंसिंग में करंट छोड़ने वाले खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। किसान की मौत सोमवार की दोपहर 12.30 बजे तारफेंसिंग में दौड़ रहे करंट के कारण हो गई थी।

बताया जा रहा है कि पूरन सिंह (40) पुत्र बाबू सिंह राजावत निवासी रुरन का हार सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अपने घर से खेत पर सरसों की फसल देखने गए थे। उनके खेत के पड़ोस से ननकी उर्फ शिवमंगल पुत्र अजान सिंह राजावत के खेत लगे हुए हैं। ननकी ने अपने खेतों की जानवरों से सुरक्षा के लिए तारफेंसिंग करा रखी है। साथ ही इस तार फेंसिंग में उन्होंने बिजली का करंट छोड़ रखा था। सोमवार की सुबह जब पूरन सिंह खेत पर सरसों की फसल देख रहे थे तभी वे ननकी के खेत की तारफेंसिंग की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया और वे मूर्छित होकर वहीं गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन ने जब उनहें मूर्छित देखा तो वे आनन फानन में पूरन को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाॅक्टर्स ने चेकअपक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

48 घंटे में जांच के बाद की कार्रवाई: घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया था। वहीं 48 घंटे में जांच के बाद खेत मालिक ननकी उर्फ शिवमंगल सिंह राजावत निवासी मधूपुरा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।



पूरन सिंह।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends