सोमवार, 23 नवंबर 2020

अधिकारी ने हाथ जोड़कर कहा अतिक्रमण हटा लो; कार्रवाई के खिलाफ दुकानदारों ने उनसे मारपीट की, सड़क पर फैला दिए फल

राजधानी भोपाल के रायसेन रोड और जेके रोड पर कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम के अतिक्रमण अमले पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। वह सड़क के दोनों ओर फल लगाने वालों को हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने के लिए कह रहे थे। इससे दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई। इस बीच कुछ व्यापारियों ने नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान से मारपीट भी कर दी। इतना ही नहीं दुकानदारों ने फल सड़क पर फेंक दिए। इससे बाद यहां पर ट्रैफिक जाम हो गया।

अधिकारी ने हाथ जोड़कर कहा अतिक्रमण हटा लो; कार्रवाई के खिलाफ दुकानदारों ने उनसे मारपीट की, सड़क पर फैला दिए फल
विरोध में दुकानदारों ने फल सड़क पर ही फैला दिए।

जानकारी के अनुसार नगर निगम का अतिक्रमण अमला रविवार दोपहर जेके रोड और रायसेन रोड स्थित आईटीआई के यहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा। जोन 16 की टीम के प्रभारी आकाश मिश्रा के साथ दरोगा और अन्य कर्मचारी कार्रवाई में शामिल थे। कार्यवाही का विरोध कर रहे कुछ दुकानदारों ने अधिकारी और कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई। विरोध में व्यापारियों ने सड़क पर ही फल फैलाना शुरू कर दिया। इससे रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान तीन से चार दुकानदारों ने नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी। उन्हें इसमें चोटें आई हैं और हमीदिया अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा गया। हालांकि अशोका गार्डन पुलिस का कहना है कि मेडिकल में ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

कार्रवाई का विरोध करने पर अधिकारी बोले हाथ जोड़कर बोला था सामान हटा लो, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसलिए जब्ती की गई।

अधिकारी बोले हाथ जोड़कर कहा था हटा लो

कार्रवाई के दौरान दुकानदार अतिक्रमण अमले से गाली गलौज करने लगे। इस दौरान नगर निगम अधिकारी उनसे हाथ जोड़कर सामान हटाने के लिए कहने लगे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। कार्रवाई शुरू होते ही उनके बीच विवाद हो गया। निगम के जब्ती की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी सड़कों पर आ गए।

इसलिए की गई कार्रवाई

रायसेन रोड पर आईटीआई तिराहे से लेकर जेके रोड तक सड़क के दोनों तरफ फलों के हाथ ठेलों के कारण अतिक्रमण हो गया है। यह रोड एक्सीडेंटल जोन में भी आता है। अधिक ट्रैफिक होने के कारण यहां हमेशा एक्सीडेंट और ट्रैफिक जाम होता है। इसी के कारण यहां पर कार्रवाई की गई।



अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में नगर निगम अधिकारियों और दुकानदारों के बीच बहसबाजी हुई। कुछ व्यापारियों ने उन पर हमला भी कर दिया।

नसबंदी शिविर 41 महिलाओं के ऑपरेशन हुए

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महेश्वर, मंडलेश्वर व करही अस्पताल में नसबंदी शिविर के आयोजन हुए। डॉ. डीसी महाडिक ने 41 महिलाओं के ऑपरेशन किए। अस्पताल में हुई बैठक में बीएमओ डॉ. विमल वंदावड़े ने आशा कार्यकर्ताओं को परिवार कल्याण पखवाड़े में नसबंदी लक्ष्य पूर्ति करने के लिए कहा। मीनाक्षी माहुले ने राष्ट्रीय नवजात कार्यक्रम के तहत आशाओं को 28 दिन के नवजात से गृह भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेने की बात कही। सलमा शाह, केएन शुक्ला, एसपी मंडलोई आदि मौजूद थे।

नगर परिषद ने तहसील कार्यालय पर किया 100 रुपए का जुर्माना

तहसील कार्यालय परिसर में कचरा जलाने पर नगर परिषद ने 100 रुपए का जुर्माना किया है। परिसर की सफाई के बाद रविवार सुबह यहां कर्मचारी कचरा जला रहा था। जबकि पास ही डस्टबिन लगी हुई है। इसमें कचरा डालने के बजाय जलाया जा रहा था। स्वच्छता सर्वेक्षण 20-21 को लेकर नप ने तैयारियां शुरू की है।
इसके तहत रविवार सुबह नप ने मुनादी करवाकर दुकानों से निकलने वाला कचरा वाहन में डालने और खुले में कचरा नहीं जलाने की समझाइश दी लेकिन कुछ ही देर बाद नप कार्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित तहसील कार्यालय परिसर में कचरा जलाया गया। प्रभारी सीएमओ मनोज गंगराड़े ने बताया स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर नगर में कहीं भी कचरा जलाने व दुकान के बाहर कचरा फेंकने पर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए सुबह ही मुनादी करवाई है। इसके बाद भी तहसील कार्यालय परिसर में कचरा जलाने की सूचना मिली। कर्मचारियों के खुले में कचरा जलाने पर तहसील कार्यालय पर 100 रुपए का जुर्माना किया है।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends