शहर के शहीद ऊधम सिंह पार्क के समीप बाद दोपहर करीब साढ़े चार बजे सिविल वर्दी धारियों द्वारा आल्टो कार सवार का पीछा करते हुए गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस पूरे मामले संबंधी किसी भी विभाग ने पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर तैनात पुलिस को जानकारी मिली थी कि आल्टो कार नंबर 8403 जो एफएफ रोड से गुजर रही है और नाके को टाइट कर दिया जाए।
इसके बाद नाके पर तैनात पुलिस द्वारा बैरिकेड टाइट कर दिए गए लेकिन आल्टो कार सवार ने नाका देख अपनी कार फिरोजपुर रोड पर ले जाने की बजाय श्री मुक्तसर साहिब सर्कुलर रोड पर डाल दी और दूसरी तरफ वरना कार सवार सिविल वर्दी धारी उसी का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान शहीद ऊधम सिंह पार्क के समीप ट्रेफिक जाम होने के कारण आल्टो कार सवार ने अचानक गाड़ी रोकी उसने आनंद नगरी गली नं-2 में भागने की कोशिश की लेकिन वरना कार सवार दोनों व्यक्तियों ने उसका पीछा किया और एक सिविल वर्दीधारी ने उसे रास्ते में दबोच लिया। यह सारी फुटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सिविल वर्दीधारी उसे गिरफ्तार करके ले गए।
उधर इस मामले संबंधी मीडिया को जानकारी मिली तो मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो देखा कि सच में सिविल वर्दीधारियों ने पूरी जद्दो जहद के बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले संबंधी फाजिल्का सीए स्टाफ के इंचार्ज के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी न होने संबंधी बताया लेकिन इसी बीच जब एसएसपी को इस मामले संबंधी पूछा गया तो उन्होंने भी इस मामले सबंधी अनभिज्ञता जताई।
0 coment rios:
Hi friends