रात के कर्फ्यू के बीच शनिवार रात केसरबाग रोड स्थित शराब दुकान में चार बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और गल्ला लूटकर भाग गए। शराब दुकान के मैनेजर कमल शुक्ला ने अन्नपूर्णा थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पत्थरबाजी कर बोलेरो के कांच भी फोड़ दिए।
वहीं पुलिस का कहना है कि अहाते के संचालन को लेकर शराब कारोबारियों में विवाद चल रहा है। उसी को लेकर तोड़फोड़ की जा सकती है। फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं। उनकी पहचान और खोजबीन की जा रही है।
हालांकि मामले में एक कांग्रेसी नेता का नाम आ रहा है। यह बात भी सामने आई है की दो कुख्यात गुंडों के समर्थकों ने ज्यादातर अहाते लिए हैं। ऐसे में शराब दुकानों और अहातों पर इस तरह के विवाद लगातार सामने आ रहे हैं।
0 coment rios:
Hi friends