मंगलवार, 3 नवंबर 2020

अपने वोटरों को तत्काल निकालो, फिर बाकी देखेंगे; दस हजार बूथ अध्यक्ष और एजेंट तैयार

अपने वोटरों को तत्काल निकालो, फिर बाकी देखेंगे; दस हजार बूथ अध्यक्ष और एजेंट तैयार

भाजपा ने वोटिंग की रणनीति तैयार कर ली है। मंगलवार को वोटिंग की शुरुआत होते ही भाजपा के सात हजार बूथ अध्यक्षों के साथ पन्ना प्रमुख यह कोशिश करेंगे कि भाजपा के प्रभाव वाले घरों से पूरी वोटिंग करा ली जाए। इसके बाद बाकी लोगों पर ध्यान दिया जाए। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने करीब 2 से 3 हजार इलेक्शन एजेंट को भी साफ कर दिया कि वे पोलिंग स्टेशन समय से पहले पहुंचकर सभी स्थितियों को परख लें।

कोई भी दिक्कत या समस्या की जानकारी मिलती है तो प्रदेश स्तर पर दो फोन नंबर रखे गए हैं, जिन पर सूचना दी जा सकती है। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री देखेंगे। बूथ की टीम भी तय समय से एक घंटा पहले पोलिंग स्टेशन पर पहुंचेगी। किसी भी संसाधन की कमी है तो वे सेक्टर प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, चुनाव संयोजक, जिलाध्यक्ष या सीधे प्रदेश संगठन से बात कर सकते हैं।

शर्मा बोले- गड़बड़ी राेकने की अपने स्तर पर भी व्यवस्था की है
इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सभी 28 सीटों का फीडबैक लिया। प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं से बात की गई। संवेदनशील बूथों व सीटों पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस से बात करके साफ कर दिया कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं, इसलिए मंगलवार को सामान्य वोटिंग के लिए पार्टी ने भी अपने स्तर से कुछ व्यवस्थाएं की हैं।



प्रतीकात्मक फोटो




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends