मंगलवार, 24 नवंबर 2020

मक्सी से बस में बैठी महिला का मंगलसूत्र चोरी

मक्सी से बस में बैठी महिला का मंगलसूत्र चोरी

सारंगपुर जाने के लिए मक्सी से ब्यावरा जाने वाली यात्री बस में बैठी उर्मिला पति लीलाधर प्रजापति निवासी सारंगपुर का शाजापुर आते वक्त बस में मंगलसूत्र चोरी हो गया। इसके बाद महिला ने कंडक्टर और ड्राइवर से शिकायत की।

बस करीब 1 बजे एबी रोड पर प्राइवेट बस स्टैंड पर मां राजराजेश्वरी मंदिर के सामने पहुंचकर खराब हो गई। यहां महिला उतरकर फूट-फूट कर रोने लगी। यात्रियों के जाने के लिए बस संचालक ने अपनी दूसरी बस ब्यावरा जाने के लिए भेजी।

तब तक सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक दिलीप आर्य वहां पहुंचे और महिला से रोने का कारण पूछा। महिला ने मंगलसूत्र चोरी होने की घटना से अवगत कराया। हालांकि महिला को सारंगपुर जल्दी पहुंचने के कारण उसने रिपोर्ट नहीं लिखवाई।



Mangalsutra of a woman sitting in a bus stolen from Maksi




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends