शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

सिर्फ 2 घंटे निकली धूप इसलिए पचमढ़ी से भी ठंडा रहा ग्वालियर

सिर्फ 2 घंटे निकली धूप इसलिए पचमढ़ी से भी ठंडा रहा ग्वालियर

तमिलनाडु में सक्रिय चक्रवातीय तूफान के असर और कोहरे की वजह से गुरुवार को ग्वालियर का दिन सीजन में सबसे अधिक ठंडा रहा। इसकी एक वजह ये भी रही कि गुरुवार को धूप महज दो घंटे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 तक ही निकली। इसके पहले और बाद में पूरे दिन सूरज बादलों के बीच छुपा रहा।

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 11 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

2 दिन बाद रात में बढ़ेगी ठंड
चक्रवातीय तूफान तमिलनाडु तट से टकराने के बाद अब महाराष्ट्र और कर्नाटक की ओर जा रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस कारण अंचल की ओर नमी आ रही है। इसी के कारण बादल छाए हुए हैं। ऐसे बादल दो दिन और छाए रहेंगे। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन वाली सर्दी का दौर शुरू होगा।
-डीपी दुबे, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक

सिर्फ 2 घंटे निकली धूप इसलिए पचमढ़ी से भी ठंडा रहा ग्वालियर
थीम रोड, सुबह 10 बजे




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends