शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

अक्टूबर में बुकिंग कराने वालों को ही मिल पाई कारें, गुरुवार को 1200 घरों में पहुंचीं, 1000 लोग आज ले जाएंगे

अक्टूबर में बुकिंग कराने वालों को ही मिल पाई कारें, गुरुवार को 1200 घरों में पहुंचीं, 1000 लोग आज ले जाएंगे

धनतेरस के मौकेपर गुरुवार को करीब 1200 लोग अपने घर ड्रीम कार ले गए। करीब 1000 लोग शुक्रवार को डिलीवरी ले सकते हैं। भारी बुकिंग के चलते अधिकांश बड़ी कार कंपनियों के पास स्टॉक बेहद सीमित था। नतीजतन- करीब एक माह पहले कार की बुकिंग लेने वालों को ही गुरुवार को वाहन मिले।

हाेशंगाबाद रोड स्थित शोरूम में सपरिवार कार लेने आईं ज्योति पटवर्धन कहती हैं कि उन्होंने डेढ़ माह पहले बुकिंग की थी। गुरुवार को डिलीवरी मिली। शोरूम प्रबंधक नौशील त्रिवेदी कहते हैं, डिमांड हर तरह के मॉडल की बहुत ज्यादा है। हमारे पास करीब 450 वाहनों की बुकिंग थी। डिलीवरी 100 को ही दे पाए।

ऑटोमाेबाइल
भोपाल ऑटोमोबाइल डीलर एसो. के अध्यक्ष आशीष पांडे बताते हैं कि दीवाली के आसपास कार बुकिंग का आंकड़ा 4000 यूनिट का है। गुरुवार को मिलाकर 7 दिनों में करीब 2000 लोगों को डिलीवरी मिली है। गुरुवार को 100 करोड़ से ज्यादा के वाहन बिके।

इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी उत्पाद विक्रेता अनिल सिंघल कहते हैं कि इस सेगमेंट में लैपटॉप की बिक्री ज्यादा रही। शाम तक 1500 से ज्यादा लैपटॉप बिक चुके थे। ओएलईडी टीवी की बिक्री 2500 यूनिट से अधिक रही। इस सेक्टर में कारोबार 100 करोड़ से अधिक रहा।

जूलरी
श्री सर्राफा एसो. के प्रवक्ता नवनीत अग्रवाल कहते हैं कि सोने के दाम गुरुवार को 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। यह पिछले दिनों में 1400 रु. घटे हैं। इसी के चलते ग्राहक सोना खरीदने पहुंचे। शाम तक पूरे शहर में 50 करोड़ रु. से अधिक की जूलरी बिकी।




अक्टूबर में बुकिंग कराने वालों को ही मिल पाई कारें, गुरुवार को 1200 घरों में पहुंचीं, 1000 लोग आज ले जाएंगे
दीपावली को मौके पर बाजार में खरीददारी करने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends