मंगलवार, 3 नवंबर 2020

ग्वालियर में सर्दी का आगाज, रात का पारा 10.7 डिग्री पर; इस साल सर्दी की शुरुआत 17 दिन पहले

ग्वालियर में सर्दी का आगाज, रात का पारा 10.7 डिग्री पर; इस साल सर्दी की शुरुआत 17 दिन पहले

दतिया के बाद ग्वालियर में सर्दी का आगाज हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल सर्दी की शुरुआत 17 दिन पहले हो गई है। जबकि पिछले वर्ष सर्दी ने 19 नवंबर को सर्दी ने दस्तक दी थी। जबकि दो साल पहले नवंबर 2018 में 7 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सर्दी के जल्दी दस्तक देने का कारण लद्दाख और हिमालय की ऊंची पहाड़ियाें में बर्फबारी होना है। बर्फ से ढके पहाड़ों से टकराकर उत्तरी हवा आ रही है। इस कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रदेश में सर्दी ने सबसे पहले दस्तक दी। हालांकि सोमवार को नौगांव में भी सर्दी ने दस्तक दी है। ग्वालियर का न्यूनतम तापमान तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग सर्दी की शुरुआत तब मानता है जब रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाए।

4 दिन में 3.4 डिग्री लुढ़का रात का पारा
4 दिन में रात का पारा 3.4 डिग्री लुढ़का है। 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़त के साथ 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।



प्रतीकात्मक फोटो




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends