शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

दामाद करता था बेटी से विवाद, समझाने पहुंचे तो साले की चाकू से कर दी हत्या, सास पर भी हमला

दामाद करता था बेटी से विवाद, समझाने पहुंचे तो साले की चाकू से कर दी हत्या, सास पर भी हमला

अवधपुरी इलाके में गुरुवार रात एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में साले की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सास की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। सास और साले, दामाद को उसके घर समझाने पहुंचे थे। दामाद का पत्नी से विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक युगांतर काॅलोनी, अवधपुरी निवासी 65 वर्षीय मीरासिंह भदौरिया की बेटी की शादी मंडीदीप निवासी विजय परमार से हुई है। विजय अपने परिवार के साथ युगांतर काॅलोनी में ही रहता है। ससुराल के पास ही उसका घर है। विजय प्राॅपर्टी ब्रोकर है। पिता भेल से रिटायर कर्मचारी हैं। बताया गया है कि विजय का पत्नी से पारिवारिक विवाद है। गुरुवार की रात मीरा 26 वर्षीय बेटे शेखर सिंह भदौरिया के साथ दामाद विजय को समझाने उसके घर पहुंची थी। इसी बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि विजय ने सास और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें मीरा और शेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अरेरा काॅलोनी स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां शेखर की मौत हो गई। मीरा के सिर में चाकू के कई घाव हैं। पुलिस ने आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया है। शेखर का भाई विकास भोपाल पुलिस में सिपाही है और पिपलानी थाने में पदस्थ है।




मृतक शेखर



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends