गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

नप ने अतिक्रमण को लेकर करवाई मुनादी, अफसरों ने देखी स्थिति

नप ने अतिक्रमण को लेकर करवाई मुनादी, अफसरों ने देखी स्थिति

नगर में इन दिनों एक के बाद हो रही प्रशासनिक कार्रवाई से लोगों में हडकंप है। कुछ दिनों पहले नप ने लीज की दुकानों व मकानों के बकाएदारों को नोटिस देकर नवीनीकरण करवाने की बात कही। बुधवार को नगर में अतिक्रमण को लेकर मुनादी करवाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्रसिंह पंवार, एसडीएम ओमनारायणसिंह, प्रभारी सीएमओ मनोज गंगराड़े सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि अधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर स्थिति देखी। इससे पहले मंगलवार को पटवारियों व नप कर्मचारियों के दो दलों ने मुख्य खरगोन-खंडवा रोड किनारे के मकानों व दुकानों के सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कोरोना को लेकर जारी शासन की गाइडलाइन का नगर में कई जगह पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। व्यापारियों के दुकानों के बाहर तक सामान रखने, ठेले खड़े रहने व अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। इससे कई बार विवाद की स्थिति बनने की आशंका रहती है। इसलिए व्यापारियों को मालिकाना हक की जगह में दुकानों का संचालन करने के लिए कहा गया है। यदि समझाइश के बाद भी सुधार नहीं होता है तो संबंधित व्यापारी व ठेला व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




Nap got mMundimade for encroachment, officers saw the situation




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends