शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

दुष्कर्म की शिकार नाबालिग की सहेली आरोपी की प्रेमिका थी इसलिए बच गई, पांचों दो बाइक से वहां से फरार हो गए

दुष्कर्म की शिकार नाबालिग की सहेली आरोपी की प्रेमिका थी इसलिए बच गई, पांचों दो बाइक से वहां से फरार हो गए

बागबेड़ा के कालियाडीह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के वक्त मौजूद सहेली आरोपी करण की प्रेमिका थी, इसलिए उसके साथ कुछ अनहोनी नहीं हुई। सात अक्टूबर की रात 10 बजे पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड, उसके दाेस्त व सहेली के साथ घर लौट रही थी। तुरामडीह में आयोजित पार्टी में पीड़िता ने भी नशा किया था। कालियाडीह के पास करण तांती (सोमायझोपड़ी), शंकर तियू (कलियाडीह), रोशन कुजूर (सोमायझोपड़ी) व सूरज पात्रो (हरहरगुट्टू बाजार) ने पीड़िता को रोक लिया। विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर पीड़िता के ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को भगा दिया।

करण अपनी प्रेमिका (पीड़िता की सहेली) को लेकर साइड में खड़ा हो गया। इसके बाद राेशन कुजूर ने पीड़िता को कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। भीड़ देख पीछे से वहां पहुंचे सन्नी सोरेन को जानकारी होने पर उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद पांचों दो बाइक से वहां से फरार हो गए। पीड़िता की सहेली घर चली गई, जबकि पीड़िता घाघीडील जेल के पास पेड़ के नीचे बैठकर रोने लगी। पुलिस ने पांचों आराेपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। शंकर तियू के पास से देसी कट्टा और करण के पास से दो कारतूस बरामद हुआ है।

महत्वपूर्ण बातें

  • तीन युवक गाइड कर रहे थे, जबकि दो लोगों ने ही पीड़िता के साथ किया दुष्कर्म
  • कालियाडीह में गांजा पी रहे युवकों ने अचानक नाबालिग को देखकर उसे रोका और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया
  • पीड़िता के पिता का हो चुका है निधन, वह पिछले एक माह से सहेली के साथ उसके घर में रह रही है
  • पिता के निधन के बाद कुछ महीने तक अपनी मां और चाची के साथ रहती थी
  • पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में हो चुकी है दुष्कर्म की पुष्टि


The victim of the rape victim was the girlfriend of the accused, hence survived, 5 arrested




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends