गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सुरखी में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया, कमलनाथ सरकार ने भांजियों से भी धोखा किया: वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सुरखी में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया, कमलनाथ सरकार ने भांजियों से भी धोखा किया: वीडी शर्मा

भाजपा की ताकत कार्यकर्ता हैं। भाजपा का कार्यकता जब जीत का संकल्प लेकर मैदान में डटता है तो मात्र 12 दिन के प्रचार मे ही मुरैना के आदमी को खजुराहो सीट पर 5 लाख वोटों से फतह मिल जाती है। इसका उदाहरण स्वयं मैं हूं। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। वे सुरखी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष में राहतगढ़ और बिलहरा में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव नहीं बल्कि मध्यप्रदेश को बचाने की लड़ाई है।

जो जनहितैषी योजनाएं कांग्रेस ने जनता से छीन ली थी उन्हें बचाने का चुनाव है। राहुल गांधी जिन्होंने कभी गांव नही देखा वह गरीबों का दर्द क्या जानें। 15 महीने की सरकार मे कांग्रेस भ्रष्टाचार में आंकठ डूब गई थी। कमलनाथ ने तो भांजियो के साथ तक धोखा किया। भाजपा 25 हजार रुपए देती थी कमलनाथ बोले हम 51 हजार देगें मगर दिया किसी को एक धेला भी नहीं। कांग्रेस और कमलनाथ ने गरीब, किसान, युवा सभी के साथ छल किया।

कांग्रेस 50 साल के लिए गर्त में चली जाएगी : भार्गव

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के विरोध मे जो सत्र चल रहा है, उसमें कांग्रेस के नेता ही कहने लगे हैं कि यही नेतृत्व रहा तो कांग्रेस 50 साल के लिए गर्त मे चली जाएगी। कमलनाथजी अभी तो भोपाल में हैं, लेकिन वह भी कुछ दिनों में दिल्ली चले जाएंगे। गोविंद सिंह ने बहुत समझदारी का काम किया है, क्योंकि क्षेत्र का विकास जो वह भाजपा में आकर अब कर रहे हैं।

सुरखी का एक-एक वोट महत्वपूर्ण : गोविंद

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की योजनाएं जन-जन तक पहुचानें की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। एक-एक वोट का महत्व है। हमें चुनाव ऐसे लड़ना है जैसे वार्ड मैंबर और पंचायत चुनाव लड़ा जाता है। मुख्यमंत्री ने 24 घंटे सिंचाई के लिए योजना शुरू कर दी है। 37 लाख लोगों की राशन पर्चियां जो कट गई थी वह भी दोबारा शुरू करा दी है।

सरकार रहेगी तो हमारा सम्मान रहेगा : भूपेंद्र

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यदि सम्मान किसी पार्टी में मिलता है तो वह पार्टी भाजपा है। भाजपा गरीब, किसान के कल्याण की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। सभी कार्यकर्ता जानते हैं कि, यह चुनाव प्रतिष्ठा का है। सरकार रहेगी तो हमारा सम्मान रहेगा। इसलिए जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दो। हर बूथ पर जीत की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

सुरखी में भाजपा की सबसे बड़ी जीत होगी : सांसद

सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी जीत होगी गोविंद सिंह के साहस का अभिनंदन है जिनकी वजह से शिवराज सरकार को विकास की गति मिली। सुधीर यादव, राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, संगठन मंत्री केशव भदौरिया, सगार विधायक शैलेंद्र जैन मौजूद थे।




भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सुरखी में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया, कमलनाथ सरकार ने भांजियों से भी धोखा किया: वीडी शर्मा
BJP state president addressed activist conferences in Surkhi, Kamal Nath government also betrayed the alms: VD Sharma




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends