रविवार, 18 अक्टूबर 2020

मास्क लगाने वाले को ही मिला प्रवेश, गोलों में इंतजार के बाद हुए माता के दर्शन

मास्क लगाने वाले को ही मिला प्रवेश, गोलों में इंतजार के बाद हुए माता के दर्शन

नवरात्रि का पहला दिन। समय सुबह 5 बजे। स्थान श्री तुलजा भवानी माता मंदिर परिसर। एक तरफ पुरुष और दूसरी तरफ महिलाओं की रैलिंग। इसमें चूने से बनाए गोल घेरों में हाथ जोड़कर मां की भक्ति में लीन होकर खड़े लोग दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु जैसे ही बाहर निकले। कतार में खड़े लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया। यह प्रक्रिया सतत चलती रही।
शहर के अति प्राचीन मां तुलजा भवानी माता मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को सैनिटाइज फेन के सामने से होकर प्रवेश करना पड़ा। इस दौरान न तो किसी श्रद्धालुओं ने माता को श्रीफल भेंट किया। हाथ जोड़कर लोगों ने प्रार्थना की और बिना प्रसाद लिए मंदिर की परिक्रमा लगाते हुए बाहर निकले। ऐसी ही स्थित शहर के मां नवचंडी और बिजासनी माता मंदिर में भी रही।

1.50 करोड़ के दोपहिया वाहन बिके, दोपहर बाद बाजार में आया उठाव

खंडवा | नवरात्रि के पहले दिन शनिवार को वाहन बाजार में उठाव आया। दोपहिया वाहन खरीदने के लिए शोरूमों में खरीदारों की भीड़ रही। ऐसा पहली बार हुआ जब शहर के दोपहिया वाहन शोरूमों से नवरात्रि के पहले दिन 1.50 करोड़ रु. के 200 वाहन बिक गए।
अधिक मास खत्म होते ही नवरात्रि के पहले दिन वाहन बाजार में उठाव आया। लॉकडाउन के बाद शनिवार का दिन बाजार के लिए शुभ रहा। वाहन के अलावा अन्य बाजारों में भी भीड़ रही।
पहली बार ऐसा जब 60 वाहन बिक गए - इंदौर रोड स्थित शोरूम संचालक ने बताया नवरात्रि के पहले दिन पहले कभी ऐसा व्यवसाय नहीं हुआ। शनिवार दोपहर तक इक्का दुक्का वाहन बिके। दोपहर बाद बाजार उठा। शाम तक 60 वाहनों की बिक्री हो गई, जबकि शहर के ही अन्य शोरूम से 1.50 करोड़ रुपए के 200 वाहन बिक गए।




Only the masker got admission, after waiting in the balls, the mother saw




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends