यूपी के हाथरस की निर्भया दरिंदों के दिए जख्मों के आगे जिंदगी से हार गई लेकिन उसे इंसाफ दिलाने हाथरस से होशंगाबाद तक गूंज उठी है। हाथरस की निर्भया का न्याय दिलाने के लिए गुरुवार को जिले में भी विरोध प्रदर्शन हुए। होशंगाबाद शहर में गुरुवार को वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरा। नपा के सफाईकर्मी भी एक दिन की सामूहिक हड़ताल पर रहे। इसके अलावा शहर के कई सामाजिक संगठनाें ने विराेध-प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि दी। सामाजिक लाेगाें ने कलेक्टाेरेट का घेराव कर राष्ट्रपति, कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार काे ज्ञापन साैंपा और आराेपियाें काे फांसी देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियाें ने कहा- घटना के आराेपी दबंग हैं इसलिए उनपर कार्रवाई करने में देरी हाे रही है। सभी आराेपियाें काे फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता की मांग की। इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ प्रदेश संगठन मंत्री नारायण धौलपुरिया, जिलाध्यक्ष रवि वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष राहुल टांक सहित सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लाेग माैजूद रहे।
शहर में फैला कचरा, नपा के पास नहीं वैकल्पिक इंतजाम
सफाई कर्मचारियाें के अचानक हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नपा के पास वैकल्पिक इंतजाम नहीं होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। नपा के स्वच्छता प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया सफाई कर्मचारी अचानक काम पर नहीं आए। कचरा कलेक्शन वाहन और ऑटाे चालक भी काम पर नहीं अाए। शुक्रवार से कर्मचारी काम पर आएंगे।
दुष्कर्म के बाद तोड़ी हड्डी, काटी जीभ, मौत
हाथरस जिले के धूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुए। दुष्कर्मियों ने गैंगरैप के बाद युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ी, जीभ काट डाली। 29 सितंबर को युवती ने दिल्ली में इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। अब फांसी की सजा की मांग पूरे देश में उठ रही है।
आज से काम पर लाैटेंगे कर्मचारी, होगी सफाई
सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष राहुल टांक ने बताया हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी से दुष्कर्म के विरोध में पूरे देश में संगठन के आह्नवान पर एक दिन का काम बंद कर विराेध प्रदर्शन किया। शुक्रवार से वापस सभी कर्मचारी काम पर लाैट आएंगे।
0 coment rios:
Hi friends