मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

दो और चार पहिया वाहनों से मां दुर्गा को लेकर आए, निगम ने बंजली बायपास ले जाकर किया प्रतिमाओं का विसर्जन

दो और चार पहिया वाहनों से मां दुर्गा को लेकर आए, निगम ने बंजली बायपास ले जाकर किया प्रतिमाओं का विसर्जन

शारदीय नवरात्रि का दशहरा पर्व अधिकांश भक्तों ने सोमवार को मनाया। शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को ठंडा करने के लिए श्री कालिका माता (झाली तालाब), हनुमान तालाब, त्रिवेणी परिसर ले जाया गया। यहां एकत्रित प्रतिमाओं को निगम द्वारा वाहनों की मदद से बंजली बायपास पर ले जाकर विसर्जित की गई। वहीं गांधी नगर में मां दुर्गा के पंडाल के पास ही अस्थाई कुंड बनाकर प्रतिमा का विसर्जन किया।

इस मर्तबा रविवार और सोमवार दो दिन दशहरा पर्व मनाया गया। इसके चलते दोनों दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। हालांकि रविवार को प्रतिमाओं को विसर्जन कम हुआ था। सोमवार सुबह से शाम तक दो व चार पहिया वाहनों से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर भक्त झाली तालाब, हनुमान तालाब, त्रिवेणी तट पहुंच कर मां की पूजा-अर्चना कर उन्हें ठंडा किया। यहां मौजूद निगम कर्मचारियों ने प्रतिमाओं को ट्रक में रखकर बंजली बायपास स्थित तालाब में विसर्जन करने ले गए।

गांधी नगर नवदुर्गा मित्र मंडल ने 26वां नवरात्रि महोत्सव मनाया। यहां गंगा नदी की मिट्टी से निर्मित ईको फ्रेंडली 10 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई। सोमवार को पंडाल के पास अस्थाई पानी का कुंड बना कर मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद भक्त लोग प्रतिमा की मिट्‌टी घर ले गए।

मंडल संयोजक हितेश पेमाल व मनीष वेध ने बताया कि मंडल 16 सालों से मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर रहा है। इस साल कोविड नियमों के कारण प्रतिमा बनाने वाले बंगाली कारीगर रतलाम नहीं आने से इंदौर से यह प्रतिमा लाई गई।

सेवा भारती ने किया कन्या पूजन : सेवा भारतीय संस्था की संस्कार केंद्र में बहनों का सम्मान कर अध्ययनरत बालिकाओं की पूजा-अर्चना की। अनुज छाजेड़, वीणा छाजेड़, संस्था अध्यक्ष राकेश मोदी, सचिव राजेश बाथम, डॉ. देवेंद्र शाह, सुमित्रा अवतानी, मीना अवतानी, नितिन फलोदिया, विजय पासा सहित अन्य मौजूद थे।



दो और चार पहिया वाहनों से मां दुर्गा को लेकर आए, निगम ने बंजली बायपास ले जाकर किया प्रतिमाओं का विसर्जन
गांधी नगर में अस्थाई कुंड बनाकर प्रतिमा का किया विसर्जन।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends