सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

6 रात से न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा, रात में शहर के कई इलाकों में तेज बारिश

6 रात से न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा, रात में शहर के कई इलाकों में तेज बारिश

अक्टूबर आधे से ज्यादा बीत गया, लेकिन दिन-रात के सामान्य से अधिक चल रहे तापमान और समुद्र से आ रही नम हवाओं के कारण उमस भी सामान्य से ज्यादा है। पिछली छह रात से न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। दिन का तापमान भी 10-12 दिन से सामान्य से 1 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रविवार रात शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के 32.8 डिग्री से 1.1 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इधर शनिवार रात न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार रात यह 23.8 डिग्री तक गया था। 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34.3 रहा। वहीं 8 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री तक गया था।

दरअसल वातावरण में आर्द्रता (नमी) 30 प्रतिशत के बजाय 50 प्रतिशत होने, हलके बादल छाने और हवा उत्तरी नहीं होने के कारण तापमान ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश हो रही है, लेकिन मालवा में इसका असर नहीं होने से उमस हो रही है। मौसम पूरी तरह साफ होने और हवा उत्तर भारत से आने से मौसम में ठंडक आएगी। हालांकि इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। अक्टूबर अंत तक मौसम इसी तरह का रहेगा।



6 रात से न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा, रात में शहर के कई इलाकों में तेज बारिश
प्रतीकात्मक फोटो




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends