कोरोना में अस्थाई तौर पर सेवा में लगे स्टाफ में असमंजस का माहौल है। दरअसल, पुराने आदेश के मुताबिक 31 अक्टूबर को सेवा समाप्त हो जाएगी। इधर, सेवा बढ़ाने को लेकर अब तक नया आदेश भी जारी नहीं हुआ है। जिले में 100 से ज्यादा डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्टाफ कोरोना की ड्यूटी में लगा है।
ये स्टाफ कोरोना काल की शुरुआत से ही कंटेनमेंट, कोविड केयर सेंटर, फीवर क्लिनिक में ड्यूटी दे रहा है। कर्मचारियों की तीन महीने की ड्यूटी बढ़ा दी गई थी। इसका आखिरी दिन 31 अक्टूबर को ही है। इधर, अब तक ड्यूटी बढ़ाने का नया आदेश भी जारी नहीं हुआ है, ऐसे में कर्मचारियों में असमंजस का माहौल है।
सीएमएचओ कार्यालय से भेजी सूची
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि फिलहाल ड्यूटी बढ़ाने को लेकर आदेश नहीं आया है। हालांकि, सेवा में कितने लोग लगे हैं। इसकी जानकारी हमसे मांगी गई थी। जो हम दे चुके हैं। अभी आगे से आदेश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
ड्यूटी खत्म तो कोरोना सेवा में होगा असर
यदि ड्यूटी खत्म हो जाती है तो कोरोना की सेवाओं में असर होना तय है क्योंकि, मौजूदा स्टाफ कोरोना काल की शुरुआत से ही सेवा में लगा है। फीवर क्लिनिक में सैंपलिंग, अपडेटेशन, कोविड केयर सेंटर की ज्यादातर कमांड इस स्टाफ ने ही संभाल रखी है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का ख्याल, डिस्चार्ज भी ये ही स्टाफ कर रहा है। ऐसे में ड्यूटी खत्म होने पर नई व्यवस्था में परेशानी हो सकती है।
0 coment rios:
Hi friends