बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

कमलनाथ ने 15 माह में प्रदेश का किया विनाश

कमलनाथ ने 15 माह में प्रदेश का किया विनाश

प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 15 माह में प्रदेश का विनाश कर दिया। सभी जन कल्याणकारी योजनाएं बंद होने के कगार पर पहुंचा दी। संबल योजना की राशि भी बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार की राशि भी नहीं दी। किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया। इस कारण मध्यप्रदेश में कड़कनाथ यानी कमलनाथ की सरकार गिरी है।
यह बात पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने दोपहर को बस स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कही। इससे पहले पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष राठौर, भाजपा नेता चंद्र मोहन राठौर, त्रिलोक पटेल, सुजालपुर के गौरव परमार ने भी संबोधित किया। इसके बाद कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा नेता अरुण सिंह मुन्ना, भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष राठौर, सेवक राम चौहान, धनंजय शर्मा आदि मौजूद थे।



Kamal Nath destroyed the state in 15 months


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends