बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

अंकपात और शास्त्रीनगर में भी प्रतीकात्मक रावण दहन होंगे, 11 फीट के रावण के पुतलों का दहन होगा, आतिशबाजी नहीं होगी

अंकपात और शास्त्रीनगर में भी प्रतीकात्मक रावण दहन होंगे, 11 फीट के रावण के पुतलों का दहन होगा, आतिशबाजी नहीं होगी

शहर में बासी दशहरा यानी विजया दशमी के दूसरे दिन दो जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते दोनों स्थानों पर प्रतीकात्मक रावण दहन उत्सव होगा। समितियां 11-11 फीट के रावण के पुतलों का दहन करेगी।

इस दौरान आतिशाबाजी और अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे। अंकपात पर दशहरा उत्सव की प्राचीन परंपरा रही है। विजया दशमी के दूसरे दिन अंकपात में रावण दहन होता है। पुरानी परंपरा में यहां रावण के पुतले का पत्थर मारकर वध किया जाता था। बाद में परंपरा बंद कर पुतले का दहन होने लगा। अंकपात रावण दहन समिति खाक चौक के अध्यक्ष महंत महेशदास महाराज व विशाल पांचाल के अनुसार इस साल कोरोना के चलते उत्सवों पर पाबंदी है।

ऐसे में समिति ने तय किया है प्रतीकात्मक रूप से रावण के पुतले का दहन कर परंपरा का निर्वाह भर किया जाएगा। किसी तरह का उत्सव नहीं होगा। समिति के पदाधिकारीगण ही प्रतीक रूप में रावण के पुतले का दहन करेंगे। समिति क्षेत्र के सभी रहवासियों से आग्रह कर रही है कि वे अपने घरों पर रह कर ही विजया दशमी उत्सव मनाएं। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जो गाइड लाइन दी गई है, उसका पालन करें।

शास्त्रीनगर के दशहरा उत्सव समिति के प्रमुख पूर्व पार्षद जयसिंह दरबार का कहना है प्रशासन की ओर से गाइड लाइन तय कर दी गई है। आयोजन समिति इसका पूरी तरह पालन करेगी। शास्त्रीनगर मैदान में प्रतीकात्मक रूप से 11 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आयोजन समिति पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में होगा।

इस दौरान न आतिशबाजी होगी और न ही मंचीय कार्यक्रम किया जाएगा। समिति क्षेत्र के रहवासियों से आग्रह कर रही है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन को सहयोग करे। घर पर रह कर ही दशहरा उत्सव मनाएं। दरबार ने कहा कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यत: करें। यही सावधानी संक्रमण से बचा सकती है।



There will also be symbolic Ravana combustion in Ankapat and Shastri Nagar, effigies of 11 feet Ravana will be burnt, there will be no fireworks




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends