बुधवार, 9 सितंबर 2020

अधिकारियों को निर्देश, समस्याओं का किया जाए निराकरण, आधा सैकड़ा शिकायतें आईं, कलेक्टर ने आवेदकों के बीच पहुँचकर खुद लिए आवेदन

अधिकारियों को निर्देश, समस्याओं का किया जाए निराकरण, आधा सैकड़ा शिकायतें आईं, कलेक्टर ने आवेदकों के बीच पहुँचकर खुद लिए आवेदन
किसी को राशन न मिलने की समस्या तो कोई जमीन में कब्जा होने की बात लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचा था। कोई मुआवजा की माँग कर रहा था, कलेक्ट्रेट के मार्गदर्शक कक्ष में सब भीड़ लगाए बैठे थे। आवेदकों का कहना था कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को जब यह बात पता चली तो वे अपने चैंबर से निकलकर आवेदकों के बीच पहुँच गए। उन्होंने सभी से कहा कि वे अपनी जगह ही बैठे रहें, वे उनके पास आकर आवेदन लेंगे फिर भी आवेदन देने वालों ने कलेक्टर को घेर लिया। उन्होंने सभी की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आधा सैकड़ा से ज्यादा आवेदन पहुँचे।

किसी और को मिला मुआवजा|ग्राम झगरा निवासी भरत पटेल ने बताया कि नहर उसकी जमीन से निकली है, लेकिन विभाग ने किसी और को मुआवजा दे दिया है। इसी तरह करियापाथर क्षेत्र निवासी मोहन लाल लोधी ने बताया कि वह बीमार है, लेकिन उसे आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। बधैया मोहल्ला निवासी मुन्ना लाल का कहना था कि मकान गिर गया है अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।पी-3
अधिकारियों को निर्देश, समस्याओं का किया जाए निराकरण, आधा सैकड़ा शिकायतें आईं, कलेक्टर ने आवेदकों के बीच पहुँचकर खुद लिए आवेदन
Instructions to the officers, problems should be resolved, half a hundred complaints were received, the collector applied for himself after reaching among the applicants



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends