मंगलवार, 8 सितंबर 2020

नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण का मामला, प्यारे मियां को गिरफ्तार करने जबलपुर जाएगी इंदौर पुलिस

नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण
नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले में जबलपुर जेल में बंद प्यारे मियां को गिरफ्तार करने इंदौर पुलिस जबलपुर सेंट्रल जेल जाएगी। सोमवार को इंदौर की संयोगितागंज सीएसपी पूर्ति तिवारी ने राजधानी में विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी आलोक अवस्थी की अदालत में एक अर्जी पेश कर प्यारे मियां की औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी, जाे उन्हें मिल गई है।

वहीं सोमवार को प्यारे मियां के खिलाफ शाहपुरा थाने में दर्ज मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। इस मामले में पहले से ही 11 सितंबर की तारीख तय है। न्यायाधीश ने शाहपुरा थाने में दर्ज मामले में बाल कल्याण समिति को आदेश दिया है कि वह काउंसलिंग रिपोर्ट विवेचक को सौंप दें। सीएसपी तिवारी ने बताया कि जल्दी इंदौर से पुलिस की एक टीम प्यारे मियां को
गिरफ्तार करने जबलपुर जाएगी। इसके बाद प्यारे मियां को इंदौर लाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उसके खिलाफ पलासिया थाने में अपराध क्रमांक 357, 358 और 359 के तहत नाबालिग बच्चियों से ज्यादती करने, पोक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत 3 अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण
प्यारे मियां।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends