बैंक अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही लोन राशि खाते में जमा होगी, हम फोन पर सूचना दे देंगे। जिन्हें अभी तक लोन नहीं मिला उनका कहना है कि दो महीने हो गए, अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है।
पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम नपा मीटिंग हॉल में हुआ। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, एसडीएम राहुल धोटे, नपा सीएमओ डॉ. केशवसिंह सगर की मौजूदगी में हितग्राहियों ने पीएम का संवाद सुना। अतिथियों ने लाभान्वित हुए पथ विक्रेताओं का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
नपा सीएमओ डॉ. सगर ने बताया जिन हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत हो गए और लोन संबंधी कार्यवाही प्रचलन में है। उनके खातों में शीघ्र राशि जमा कर दी जाएगी। कार्यक्रम संयोजक ऋतु सोनी, सुरभि मूणत, डिम्पल परदेशी, उत्तमकुमार नर्रे, प्रदीप खरे सहित निकाय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
390 के खातों में पहुंचे 10000 रुपए, 45 को बैंक खुलने का इंतजार
लॉकडाउन के कारण पथ विक्रेताओं के सामने आजीविका की परेशानी खड़ी हो गई है। उसे दूर करने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार पथ विक्रेताओं को बिना ब्याज के 10 हजार रुपए का लोन दे रही है। अब तक 661 पथ विक्रेताओं ने पंजीयन कराए। इनमें से 390 हितग्राहियों के खातों में राशि जमा कर दी हैं। नए 100 लोगों ने भी फाॅर्म भरे लेकिन बैंक ऑफ इंडिया में भेजे गए 45 प्रकरणों की स्वीकृति में समय लग रहा है। चूंकि बैंक मैनेजर कोरोना पॉजीटिव निकलने से अभी बैंक बंद है। बैंक खुलते ही इनके खातों में लोन राशि जमा करा दी जाएगी।
163 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो करा लिए लेकिन कागजी खानापूर्ति नहीं की। इस लोन को समय पर चुकता करने पर बैंक दाेगुनी राशि का लोन बिना ब्याज के दे सकेगी। सीएम व पीएम का संवाद नगरपरिषद स्थित आंबेडकर भवन में लाइव दिखाया गया। आत्मनिर्भर भारत के जिला सदस्य अनिल भरावा ने बताया प्रधानमंत्री ने गरीब, मंझले व्यापारियों के लिए योजनाएं लागू की हैं। ऐसे में 10 हजार का लोन बिना गारंटी के दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता दिनेश कोठारी, पार्षद बालकृष्ण कुवाडिया, राहुल पारिख, सीएमओ अशोक परमार, राजेंद्र पाथोड आदि मौजूद थे।


0 coment rios:
Hi friends