गुरुवार, 20 अगस्त 2020

खाना चाहिए, इसलिए संघमित्रा की खिड़की पर बैठा रहा बंदर

खाना चाहिए, इसलिए संघमित्रा की खिड़की पर बैठा रहा बंदर
इटारसी जंक्शन पर इन दिनों बंदरों ने डेरा जमा रखा है। प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकते ही ये बंदर खाद्य सामग्री की उम्मीद में कोच के चक्कर काटते हैं। अगर किसी यात्री के पास खाना या अन्य सामग्री दिखी तो झट से खिड़की पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में यात्री उन्हें खाने को कुछ न कुछ दे देते हैं। कुछ यात्री तो प्लेटफार्म की बेंच पर बैठे बंदरों को देखकर मोबाइल से उनकी फोटो खींच रहे हैं।
बुधवार को गाड़ी नंबर 02295 संघमित्रा एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर 6 पर आते ही अचानक बंदर प्लेटफार्म पर भोजन की तलाश में आ गए। एक बंदर तो कोच के खिड़की के ऊपर भोजन मांगते हुए देखा गया। यात्रियों ने अपने पास की भोजन सामग्री दे दी। सीएनडब्ल्यू क्लीनिंग स्टाफ के अनुसार आए दिन बंदर भोजन की तलाश में प्लेटफार्म पर आ जाते हैं। बंदरों को भोजन कराना यात्रियों को अच्छा लगता है, लेकिन डर यह भी है कि बंदर यात्रियों से खाद्य सामग्री के बैग छीनकर न भाग जाएं।


Read Latest Hindi News Today
खाना चाहिए, इसलिए संघमित्रा की खिड़की पर बैठा रहा बंदर
इटारसी। खाने की तलाश में ट्रेन की खिड़की पर बैठा बंदर।


Read more

Lyrics video

Download 

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends